नई दिल्ली। अब तक आपको किसी के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए रिसीवर के बैंक खाता संख्या की जरूरत होती थी, लेकिन जल्द ही यह जरूरत खत्म होने वाली है। अब केवल आधार नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से ही स्मार्टफोन के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। यह है नया सिस्टम इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अप्रेल में यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है। इस पेमेंट सिस्टम के जरिए मल्टीपल बैंक अकाउंट को एक साथ हैंडल किया जा सकेगा।
इसके अलावा किसी भी बैंक अकाउंट में पेमेंट करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत नहीं होगी।ऐसे होगा पैसा ट्रांसफर दूसरे के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई सिस्टम के तहत रिसीवर के मोबाइल नंबर, आधार नंबर या बैंक के साथ लिंक ई-मेल एड्रेस की ही जरूरत होगी। यानी कि अगर इनमें से कोई भी एक जानकारी अगर रिसीवर के बैंक अकाउंट से लिंक है, तो उसके अकाउंट में फंड ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसके जरिए फंड ट्रांसफर रियल टाइम में भी संभव होगा। यूजर्स को यह सेवा 24 घंटे मिलेगी। यह होगा फायदा इस सिस्टम से मोबाइल वॉलेट सिस्टम को बड़ा फायदा होगा। फिलहाल अगर आप वॉलेट से वॉलेट पेमेंट करना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि पेमेंट रिसीव करने वाले के पास भी उसी कंपनी का वॉलेट हो, लेकिन नए सिस्टम के बाद ऐसी जरूरत खत्म हो जाएगी। आप किसी भी वॉलेट पर रियल टाइम पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा इस पेमेंट के लिए वनटाइम पासवर्ड, बैंक के नाम आदि की भी जरूरत नहीं होगी।
No comments:
Post a Comment