Monday, 21 March 2016

1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता ..? देखे एक ही क्लिक मे

नई दिल्ली : हाल ही में बाजार से यह खबर सामने आई है कि 1 अप्रैल से होम, कार, कंप्यूटर, TV और साथ ही वॉशिंग मशीन जैसी कई चीजों के लिए ऋण लेना सस्ता होने वाला है. बता दे कि अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही बैंको के द्वारा मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंडिंग का फार्मूला यूज़ करना है. इसके साथ ही यह भी देखने को मिल रहा है कि सरकार ने भी PPF और स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों में काफी कटौती की है.
जिसके कारण अब बैंकों पर कस्टमर्स को इसका फायदा देने को लेकर दबाव बनने वाला है. गौरतलब है कि कुछ टर्म्स जैसे PPF, किसान विकास पत्र आदि के लिए ब्याज दरों को 60 से 130 बेसिस पॉइंट्स कम किया है. बताया जा रहा है कि इसके द्वारा बैंको को अपनी ब्याज दरे रखने में मदद मिलने वाली है और साथ ही यह भी सुनने में आ रहा है कि इसकी तिमाही समीक्षा भी होने वाली है.
एक अधिकारी ने बताया है कि इस स्ट्रक्चर में मुख्य रूप से तीन बातें ऐसे है जो सामने आई है. जैसे पब्लिक सेविंग्स रेट्स को बाजार के अनुरूप रखना, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग और लिक्विडिटी फ्रेमवर्क में बदलाव करना.
रिज़र्व बैंक ने कहा है कि दिए जाने वाले प्रत्येक लोन की प्रॉसेसिंग मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) के अनुसार की जाना चाहिए. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में रिज़र्व बैंक के द्वारा रेपो रेट को 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के साथ 6.75 फीसदी पर लाया गया है तो वहीँ इससे 60 से 70 बेसिस पॉइंट्स का फायदा कस्टमर्स को दिया है.

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...