Monday, 21 March 2016

ज्वैलर्स की हड़ताल खत्म, बाजार को 60000 करोड़ रुपए का नुकसान

मुंबई। सोने के आभूषण निर्माताओं और जौहरियों की 18 दिन लंबी हड़ताल के कारण इस उद्योग को 60000 से 70000 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। यह हड़ताल शनिवार रात समाप्त हो गई। इस बीच जौहरियों के मुद्दों पर विचार के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है जो कि अपनी रपट दो महीने में सरकार को सौंपेगी।
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के एक बयान में कहा है कि 18 दिन की हड़ताल के कारण उद्योग को 60,000-70000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। जौहरियों ने सरकार के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल शनिवार रात समाप्त कर दी। सरकार ने जौहरियों को आश्वस्त किया कि उत्पाद शुल्क अधिकारी व्यापारियों का किसी तरह का उत्पीड़न नहीं करेंगे और न ही कोई ‘इंस्पेक्टर राज’ आएगा।
जौहरियों के मुद्दों पर विचार के लिए तीन सदस्य समिति अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी की अध्यक्षता में गठित की गई है। परिषद का कहना है कि यह समिति अपनी रपट 60 दिन में सरकार को सौंपेगी। गौरतलब है कि जौहरी संगठनों जीजेएफ, इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद ने कल वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ मुलाकात के बाद सर्वसम्मति से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...