Thursday, 5 January 2017

*भारत की मिट्टियां*

*भारत की मिट्टियां*
--------------------------------

1. भारत के कृषि अनुसंधान परिषद् ने भारत की मिट्टियों को कितने भागों में बांटा है ?
Ans- आठ भागों में :-
-जलोढ़ मिट्टी
-लेटेराइट मिट्टी                            
-पीटमय और जैव मिट्टी
-काली मिट्टी
-मरुस्थलीय मिट्टी
-वनीय मिट्टी
-लाल मिट्टी
-क्षारीय मिट्टी

2. जलोढ़ मिट्टी भारत के कितने प्रतिशत भाग पर पाई जाती है ?
Ans- 22 प्रतिशत

3. जलोढ़ मिट्टी की खासियत क्या है ?
Ans-यह नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी है । इसमें उर्वरता काफी होती है ।

4. जलोढ़ मिट्टी में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है ?
Ans-पोटाश

5. बांगर किसे कहते हैं ?
Ans-पुराने जलोढ़ मिट्टी को ।

6. खादर किसे कहते हैं ?
Ans-नई जोलढ़ मिट्टी को ।

7. जलोढ़ मिट्टी में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं ?
Ans-धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन, आलू इत्यादि ।

8. काली मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
Ans-बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से ।

9. काली मिट्टी में किस खनिज की बहुलता होती है ?
Ans-आयरन, चूना, एल्युमीनियम एवं मैग्नेशियम ।

10. काली मिट्टी का रंग काला क्यों होता है ?
Ans- मैग्नेटाइट एवं जीवाश्म की उपस्थिति के कारण ।

11. किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है ?
Ans-काली मिट्टी

12. कपास की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है ?
Ans-काली मिट्टी

13. लाल मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
Ans-रवेदार एवं कायांतरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से ।

14. इस मिट्टी में किसकी बहुलता होती है ?
Ans-सिलिका और आयरन ।

15. लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ?
Ans-लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ।

16. लाल मिट्टी में किन फसलों की खेती की जाती है ?
Ans-कपास, गेहूं, दालें और मोटी अनाजें ।

17. किस मिट्टी में चूना मिलाकर उसकी उर्वरता बढ़ाई जा सकती है ?
Ans-लाल मिट्टी

18. चाय की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाती है ?
Ans-लेटेराइट मिट्टी

19. लेटेराइट मिट्टी में किसकी बहुलता होती है ?
Ans-आयरन और सिलिका

Daily GK Update : 05th January, 2017

Daily GK Update : 05th January, 2017

1. महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (04 जनवरी 2017) को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. हालांकि, वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज़ में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. 283 वनडे और 73 टी-20 मैच खेलने वाले धोनी की कप्तानी में भारत सभी फॉर्मेट में नंबर-1 बना.


2. पिचाई ने लॉन्च किया टूल, 10 मिनट में वेबसाइट बनाने में करेगा मदद

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 'माय बिज़नेस' के नाम से ऐसा टूल पेश किया जो भारत के छोटे कारोबारियों को स्मार्टफोन की मदद से महज 10 मिनट में मुफ्त वेबसाइट बनाने में मदद करेगा. पिचाई ने फिक्की के साथ मिलकर 'डिजिटल अनलॉक्ड' ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया. अगले तीन साल के दौरान गूगल देश के 40 शहरों में 5000 ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित करेगी.


3. आरबीआई ने पेटीएम को पेमेंट बैंक के लिए दी मंज़ूरी

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मोबाइल वॉलेट और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम को पेमेंट बैंक शुरू करने की औपचारिक मंज़ूरी दे दी है. पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी वन97 ने बताया कि उसका पेमेंट बैंक फरवरी से परिचालन शुरू कर सकता है और इसकी पहली ब्रांच नोएडा (उत्तर प्रदेश) में खोली जाएगी. गौरतलब है कि पेमेंट बैंक लोगों से 1 लाख रु प्रति खाता तक की रकम जमा कर सकते हैं.


4. एलपीजी के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर मिलेगी 5 रु.छूट

तेल कंपनियों ने कहा है कि एलपीजी सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने या भुगतान करने पर 5रु की छूट मिलेगी. कंपनियों ने यह फैसला नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की सरकार की नीति के तहत लिया है. इससे पहले, सरकार ने डिजिटल माध्यम से पेट्रोल और डीज़ल खरीदने वाले ग्राहकों को 0.75% छूट देने की घोषणा की थी.


5. महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर्स में मिताली राज होंगी भारतीय कप्तान

अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के विश्व कप क्वालीफ़ायर्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी जो 3 फरवरी से 21 फरवरी 2017 तक श्रीलंका के कोलोंबो में खेला जाएगा.



6. यूपी के मेरठ में डिजी धन मेला आयोजित

उत्तर प्रदेश में, बहुप्रतीक्षित डिजी धन मेला का आयोजन केंद्र सरकार और वित्तीय संस्थाओं द्वारा मेरठ में 04 जनवरी 2017 को आयोजित किया गया. इन मेलों के माध्यम से, आम लोगों को उच्च स्तर पर डिजिटल लेन-देन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए उन्हें विशेष ऑफर भी दी जा रही हैं जैसे उपभोक्ताओं के लिए लकी ग्राहक योजना और व्यापारियों के लिए डिजी-धन व्यापार योजना.


7. संयुक्त राष्ट्र ने 2017 को विकास के लिए स्थायी पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में  घोषित किया

 संयुक्त राष्ट्र की 70 वीं महासभा ने 2017 को विकास के लिए स्थायी पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता प्रदान की है. यह मान्यता  अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के विकास और विशेष रूप से स्थायी पर्यटन के महत्व को दर्शाता है. यह लोगों के बीच बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए तथा विभिन्न सभ्यताओं की समृद्ध विरासत के प्रति जागरूकता लाने के लिए और विभिन्न संस्कृतियों के निहित मूल्यों की बेहतर सराहना करने के लिए तथा सबसे महत्वपूर्ण विश्व में शांति को मजबूत बनाने में योगदान करने के लिए किया गया है.


8. भारतीय रिजर्व बैंक ने सुरेखा मरांडी को कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने कार्यकारी निदेशक यू एस पालीवाल, जोकि 31 दिसंबर, 2016 को सेवानिवृत्त हुए, के स्थान पर सुरेखा मरांडी को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया. सुरेखा मरांडी, जोकि उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के बाद इस पद को ग्रहण करेंगी.


9. आर्थर मोरिस को आईसीसी क्रिकेट का हॉल ऑफ़ फेम प्रदान किया गया

आर्थर मॉरिस, जोकि आईसीसी क्रिकेट के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 82 वें खिलाड़ी बने, यह सम्मान उन्हें मरणोपरांत प्रदान किया गया. आर्थर रॉबर्ट मॉरिस एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे जिन्होंने 1946 से 1955 के बीच 46 टेस्ट मैच खेले थे. मॉरिस ऑस्ट्रेलिया के एक सलामी बल्लेबाज थे जिन्हें विश्व में सबसे बड़े बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.


10. 5 भारतीय अमेरिकियों न्र अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य के रूप में शपथ ली

5 भारतीय अमेरिकियों कमला हैरिस, अमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य के रूप में शपथ ली है .संयुक्त राज्य कांग्रेस, संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार के दो कक्षों सीनेट और प्रतिनिधि सभा से मिलकर बनी द्विसदनीय विधायिका है.

Daily GK Update : 04th January, 2017

Daily GK Update : 04th January, 2017

1. 🔴जस्टिस खेहर ने ली शपथ, बने देश के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश

i. 04 दिसम्बर 2016 को जस्टिस जे.एस. खेहर ने भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई.

ii. इसके साथ, वह देश के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश भी बन गए. वह जस्टिस टी.एस. ठाकुर की जगह लेंगे जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.


2. 🔴निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की

i. भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के लिए राज्य विधानसभा चुनवों की तिथियाँ घोषित कर दी हैं.

ii. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को चुनाव होंगे.

iii. मणिपुर में दो चरणों में 4 मार्च और 8 मार्च को चुनाव होगा. गोवा में राज्य की सभी 40 सीटों पर एवं पंजाब की सभी 117 सीटों पर 4 फरवरी को तथा उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर 15 फरवरी को चुनाव होंगे.

iv. पांचों राज्यों के चुनावों का नतीजे 11 मार्च को आयेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम एस जैदी ने इन तारीखों की घोषणा की.


3.🔵 कैशलेस होने के लिए एम्स ने किया मोबिक्विक से समझौता

i. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कैशलेस भुगतान की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मोबाइल वॉलेट मोबिक्विक से समझौता किया है.

ii. जनवरी के पहले सप्ताह से कंसल्टेशन फी, टेस्ट और अन्य सेवाएं कैशलेस मुहैया कराई जाएंगी.


4. 🔵महाराष्ट्र सरकार ने मछली पकड़ने के लिए पर्स सिने जाल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया

i. महाराष्ट्र सरकार ने मछली की एक प्रजाति फिंगरलिंग्स (Fingerlings) की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में मछली पकड़ने के लिए पर्स सिने जाल (Purse Seine Nets) के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है.

ii. इस कदम का उददेश्य फिंगरलिंग्स मछली के शोषण को रोकना और उसके अण्डों को बचाकर उनकी जनसँख्या में वृद्धि करना है.


5. 🔵EPFO ने 'नामांकन और स्थापना कवरेज अभियान 2017' शुरू किया

i. विभिन्न फर्मों द्वारा अपने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति निधि निकाय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत लाने के लिए, 1 जनवरी 2017 से एक तीन महीने का अभियान शुरू किया गया है जहां नियोक्ताओं को आम माफ़ी मिलेगी और पूर्व में अपने कमर्चारियों का पंजीकरण न कराने के लिए केवल 1 रु का हर्जाना भरना होगा

ii. इस अभियान का नाम 'नामांकन और स्थापना कवरेज अभियान 2017' है.

6. 🔵पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नेपाल में चितवन हाथी महोत्सव शुरू

i. नेपाल के पांच-दिवसीय चितवन हाथी महोत्सव के 13वें संस्करण का शुभारंभ 50 हाथियों की भागीदारी के साथ काठमांडू में संपन्न हुआ.

ii. इस वार्षिक महोत्सव का, जो आनंद, खेल और एडवेंचर एक साथ लाता है, उद्घाटन चितवन राष्ट्रीय पार्क के प्रवेशद्वार सौराहा में हुआ.


7. 🔵यूरोपीय संघ में ब्रिटिश राजदूत ने इस्तीफ़ा दिया

i. यूरोपीय संघ में यूनाइटेड किंगडम के राजदूत इवान रोजर्स ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सर मार्क इवान रोजर्स एक वरिष्ठ सिविल सेवक हैं, जो 04 नवंबर 2013 से अब तक यूरोपीय यूनियन में ब्रिटेन के स्थायी प्रतिनिधि थे और 03 जनवरी 2017 को उन्होंने इस्तीफ़ा दिया


8. 🔵बेरोजगारों के लिए बुनियादी आय शुरू करने वाला फिनलैंड पहला देश

i. गरीबी घटाने, लोगों को कार्यबल का हिस्सा बनने और बेरोजगारी घटाने के उददेश्य से, राष्ट्रीय स्तर पर यादृच्छिक रूप से नागरिकों को चुनकर उन्हें एक बुनियादी आय का भुगतान करने वाला, फिनलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है.
ii. इसकी शुरुआत, 25 से 58 वर्ष की आयु वर्ग के बेरोजरों में से 2,000 लोगों को यादृच्छया चुनकर किया गया.


9. 🔴🔵केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

i. केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अध्यक्ष टी.सी. मैथ्यू के साथ-साथ संघ में नौ साल का कार्यकाल पूरा कर लेने वाले सभी अधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.
ii. मैथ्यू ने कहा है कि वह सभी इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं ताकि केसीए में लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू की जा सकें.


10. 🔵कर्नाटक के मंत्री एच एस महादेव प्रसाद का निधन

i. कर्नाटक के चीनी और सहकारिता मंत्री एच एस महादेव का हृदय की गति रुकने के कारण बंगलुरु में निधन हो गया. वे 58 वर्ष के थे.


11.  🔵चंद्रबाबू नायडू ने एपीएल परिवारों के लिए आरोग्य रक्षा योजना शुरू की

i. गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को 1200 रु प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाडा में नई स्वास्थ्य योजना, आरोग्य रक्षा योजना की शुरुआत की.


12.🔴 पाकिस्तान ने हिन्दू विवाह विधेयक को मंजूरी दी

i. मानवाधिकार पर सीनेट कार्यात्मक समिति ने 02 जनवरी को सर्वसम्मति से हिन्दू विवाह विधेयक को मंजूरी दी.
ii. यह विधेयक हिन्दू समुदाय के लोगों को अपने विवाह का पंजीकरण कराने में सक्षम बनाएगा. संसद के उच्च सदन, सीनेट द्वारा पारित होने के बाद यह विधेयक कानून बान जाएगा.


13. 🔴🔵रूस ने चीन को सुखोई जेट सौंपे

i. दो साल की देरी के बाद अंततः रूस ने चार सुखोई Su-35 फाइटर जेट चीन के सुपुर्द किये. Su-35 भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित Su-30s का एक उन्नत संस्करण है.

भारत की पंचवर्षीय योजनायें (1से 6) विस्तृत माहिती

भारत की पंचवर्षीय योजनायें

प्रथम योजना (1951-56)
1. सर्वोच्च प्राथमिकता सिंचाई और बिजली परियोजनाओं सहित कृषि को दी गई थी.
2. हर्रोड़-डोमार मॉडल पर आधारित
3. 1952 में सामुदायिक विकास कार्यक्रम शुरू किया गया था (CDP)



द्वितीय योजना (1956-61)
1. महालनोबिस रणनीति पर आधारित
2. मुख्य उद्देश्य तेजी से औद्योगिकीकरण था
3. भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला में सार्वजनिक क्षेत्र में इस्पात संयंत्रों का निर्माण.
भिलाई संयंत्र सोवियत संघ के सहयोग द्वारा स्थापित किया गया था
दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ब्रिटिश सहयोग से स्थापित किया गया था
राउरकेला इस्पात संयंत्र जर्मन सहयोग के साथ स्थापित किया गया था

तीसरी योजना (1961-66)
1. जॉन सैंडी और एस चक्रवर्ती मॉडल पर आधारित
2. मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, कृषि का विकास, खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता और कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास था. (कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि हासिल की गई).
3. इस योजना को कई विद्वानों द्वारा एक असफल योजना के रूप में जाना जाता है. मानसून, सूखा और अकाल विफलता का कारण रहा था .
4. 1962 में चीन के साथ और 1965 में पाकिस्तान के साथ किये गए युद्ध को भी इस योजना की विफलता का अन्य कारण माना जाता है.

तीन वार्षिक योजनायें
1. हालांकि चौथी योजना तैयार थी लेकिन चीन से हार के बाद, कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण. सरकार 3. वार्षिक योजनाओं के साथ ही बहार आई.
2. योजना हॉलिडे का अर्थ है, ‘छुट्टी पर नियोजन’. वार्षिक योजनाओं को योजना छुट्टी के रूप में संदर्भित किया जाता है.(1966-67, 1967-68, 1968-69)

🔵*चौथी योजना(1969-74)*
1. एस माने और ए रुद्रा के मॉडल पर आधारित
2. गाडगिल रणनीति पर आधारित.
3. मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता और स्थिरता के साथ विकास था.
4. यह राष्ट्रीयकरण पर दिशा में पहला कदम था.
5. 1971 - पाकिस्तान के साथ युद्ध.
6. 1969 में 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था
7.  इस योजना में एमआरटीपी अधिनियम पेश किया गया था (MRTP – एकाधिकार एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार अधिनियम)
8. 1973 में फेरा पेश किया गया था (विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम)

🔴पांचवीं योजना (1974-79)
1. योजना आयोग का मॉडल
2. मुख्य उद्देश्य आत्म निर्भरता और गरीबी उन्मूलन.
3. 20 अंक कार्यक्रम इस योजना में पेश किया गया था.
4. यह नीति आयात प्रतिस्थापन और निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है.
5. न्यूनतम जरूरतों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम जिसमे प्राथमिक शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण सड़कें, आवास आदि शामिल थे.
6. काम के कार्यक्रम के लिए खाद्य शुरू किया गया था (1977-1978)
7. 1975 में इमरजेंसी को पेश किया गया था (नेशनल इमरजेंसी)
8. यह योजना को सरकार में परिवर्तन की वजह से समय से एक वर्ष  पहले समाप्त किया गया.


🔵वार्षिक योजना (1979-80) योजना को रोलिंग योजना के रूप में जाना जाता था.🔵
नोट रोलिंग योजना – इस योजना में पिछले वर्ष के उद्देश्य अगले वर्ष पूरे किये जाने थे.रॉलिंग की योजना की पहले गुन्नार म्यर्दल द्वारा वकालत की गई थी.

🔴छठी योजना (1980-1985)
1. इस योजना में अपनाया गया मॉडल योज आयोग द्वारा निर्मित किया गया था.
2. इस योजना में नारा "गरीबी हटाओ" पेश किया गया था.
3. NREP - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम 1980 में शुरू किया गया था.
4. ग्रामीण भूमिहीन रोजगार गारंटी कार्यक्रम 1983 में शुरू किया गया था,
5. डेयरी विकास कार्यक्रम TRYSEM (स्व-रोजगार के लिए ग्रामीण युवा प्रशिक्षण ,
6. राष्ट्रीय बीज कार्यक्रम और KVIP 1983 में शुरू किया गया. (KVIP - खादी और ग्राम औद्योगिक कार्यक्रम

आइसीसी अवॉर्ड्स 2016

आइसीसी अवॉर्ड्स 2016

आइसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर- आर. अश्विन

आइसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर- आर. अश्विन

आइसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ दि ईयर- क्विंटन डी कॉक

आइसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड- मिस्बाह उल हक

आइसीसी टी20 परफॉरमेंस ऑफ द ईयर- कार्लोस ब्रेथवेट

आइसीसी इमर्जिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर- मुस्ताफिजुर रहमान

आइसीसी अंपायर ऑफ द ईयर- मराइस इरासमस

आइसीसी वूमन वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर- सूजी बेट्स

आइसीसी वूमन टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर- सूजी बेट्स

आइसीसी वनडे टीम कैप्टन ऑफ द ईयर- विराट कोहली

आइसीसी टेस्ट टीम कैप्टन ऑफ द ईयर- एलिएस्टर कुक

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...