भारतीय वन
------------------------------------------
►4 दिसंबर, 2015 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा भारत वन रिपोर्ट का 14वां संस्करण जारी किया गया।
►रिपोर्ट के अनुसार देश में पेड़ों और वनों के क्षेत्रफल में 5081 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु निम्नलिखित हैं-
►देश में कुल वन आच्छादित क्षेत्र 701,673 वर्ग कि.मी. है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.34 प्रतिशत है। जबकि वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 92,572 वर्ग किलोमीटर है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.82 प्रतिशत है।
►देश में पेड़ों तथा वनों का समग्र क्षेत्रफल 794,245 वर्ग किलोमीटर (79.42 मिलियन हेक्टेयर) है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.16 प्रतिशत है।
2013 के पिछले मूल्याकंन की तुलना में वन आच्छादित क्षेत्रफल में 3775 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई वहीं वृक्ष आच्छादित क्षेत्रफल में 1306 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
►पिछले मूल्यांकन की तुलना में पहाड़ी तथा जनजाति क्षेत्रों में क्रमशः 1,680 वर्ग किलोमीटर तथा 438 वर्ग किमी. में वृद्धि हुई है।
भारत के समग्र वन क्षेत्रों में एक चौथाई उत्तर-पूर्व के राज्यों में है। पिछले मूल्यांकन की तुलना में उत्तर-पूर्व के राज्यों में 628 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में कमी आई है।
पिछले मूल्यांकन की तुलना में मैंग्रोव वन क्षेत्र में 112 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
►देश के वनों का कार्बन स्टॉक 7044 मिलियन टन अनुमानित है। पिछले मूल्यांकन की तुलना में 103 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।
►राज्यों की दृष्टि से सर्वाधिक वनों के क्षेत्रफल में तमिलनाडु (2501 वर्ग किलोमीटर), दूसरे स्थान पर केरल (1317 वर्ग किलोमीटर) तथा तीसरे स्थान पर जम्मू एवं कश्मीर (450 वर्ग किलोमीटर) में कुल वन क्षेत्र में वृद्धि हुई हैं।
►देश में वन क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश (77,462 वर्ग किलोमीटर) है। उसके बाद अरुणाचल प्रदेश (67,248 वर्ग किलोमीटर) तथा छत्तीसगढ़ (55,586 वर्ग किलोमीटर) तीसरे स्थान पर है।
►प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मिजोरम (88.93 प्रतिशत) का है। दूसरे स्थान पर लक्षद्वीप (88.93 प्रतिशत) है।
►वैसे राज्य तथा संघ शासित क्षेत्र जिनका वन क्षेत्रफल 75 प्रतिशत से अधिक वे मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय तथा मणिपुर हैं।
►वे राज्य जिनका वन क्षेत्रफल 33 से 75 प्रतिशत के मध्य है-त्रिपुरा, गोवा, सिक्किम, केरल, उत्तराखंड, दादरा नगर हवेली, छत्तीसगढ़ और असम हैं। यह रिपोर्ट, भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा द्विवार्षिक आधार पर जारी किया जाता है।

No comments:
Post a Comment