Tuesday, 3 January 2017

Current Affairs January 2017

Current  Affairs


•    सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया: अनुराग ठाकुर

•    इन्हें हाल ही में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया गया: अर्चना निगम

•    अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री 43 में से इतने विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये तथा राज्य में बीजेपी की सरकार का गठन किया: 33

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम जारी संबोधन में गर्भवती महिलाओं के बैंक अकाउंट में इतनी राशि जमा कराये जाने की घोषणा की गयी: 6,000 रुपये

•    राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी से सम्बंधित इस अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की गयी: बैंक नोट अध्यादेश-2016 (देनदारियों की समाप्ति)

•    भारत और जिस देश ने डीटीएए में संशोधन के लिए तीसरे प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया: सिंगापुर

•    आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2017 से अधिकतम दैनिक निकासी की सीमा 2500 रूपये से बढ़ाकर जितने रुपए तक कर दी है: 4500 रुपए

•    पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज जिस क्रिकेट खिलाड़ी का 31 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: इम्तियाज अहमद

•    कुश भगत ने पहली वेस्टर्न एशिया यूथ शतरंज चैंपियनशिप में जितने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा: तीन स्वर्ण पदक

•    भारत के जिस स्टार खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की: सोमदेव देववर्मन

•    राष्ट्रपति ने संघ लोक सेवा आयोग के जिस सदस्य को आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है: प्रो डेविड आर. सिम्लिह

•    हाल ही में पाकिस्तान में 25वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की गयी, मुख्य न्यायाधीश का नाम है: मियाँ साकिब निसार

•    जिन दो देशों ने 1 जनवरी 2017 को 26वीं बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की: भारत और पाकिस्तान

•    डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने 2 जनवरी 2017 को बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का टेस्ट किया. इसकी प्रहार रेंज जितने किमी है: 4 हजार

•    जिस संस्था ने सीरिया में राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद


*Daily GK Update : 1st January, 2017 For All The Upcoming Exams*

*Daily GK Update : 1st January, 2017 For All The Upcoming Exams*

📗📗📗📗📗📗
1. *प्रधान मंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु*

i. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दो आवासीय योजनाओं, छोटे व्यापारियों के लिए कर प्रोत्साहन, किसानों के लिए ब्याज छूट और गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

ii. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नई योजना में, घर खरीददारों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की गई. अब 9 लाख रुपए तक के होम लोन पर 4% की ब्याज राहत मिलेगी जबकि 12 लाख रुपए तक के होम लोन पर 3% की कटौती की गई है.

iii. ग्रामीण क्षेत्रों में, निर्माण, मरम्मत और घर के विस्तार के लिए अब 2 लाख रुपए तक के ऋण पर 3% की ब्याज राहत दी जाएगी.

iv. किसानों द्वारा रबी फसलों के लिए, जिला सहकारी बैंकों और प्राइमरी सोसाइटी से लिए गए ऋण का 60 दिनों का ब्याज अब सरकार भरेगी.

v. किसानों को ऋण देने के लिए नाबार्ड को दिए गए 22000 हजार करोड़ के फंड को लगभग दुगुना करते हुए 20,000 करोड़ रु और दिए जायेंगे.

vi. 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड, रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड में बदला जाएगा.

vii. छोटे उद्यमियों के लिए, क्रेडिट गारंटी 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ कर दी गई है. इसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से लिया गया लोन भी शामिल होगा. दुकानदार और छोटे व्यापारियों को इस वजह से अधिक ऋण मिल जाएगा.

viii. छोटे व्यापारियों के लिए, नकद उधार सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है. कार्यशील पूंजी वर्तमान 20% से बढ़ाकर 30% कर दिया गया है यदि लेन-देन डिजिटल मोड से किया जाएगा.

ix. लेस कैश अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए, पीएम ने कहा कि 2 करोड़ वाले छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों से, 8% की जगह 6% कर लगाया जाएगा यदि वे बैंकिंग और डिजिटल माध्यमों से भुगतान स्वीकार करते हैं.

x. गर्भवती महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय योजना शुरू की गई है. होने वाली माता को प्रसव, टीकाकरण, और पौष्टिक भोजन के लिए 6,000 रु मिलेगा. यह सीधा उनके खाते में हस्तांतरित किया जाएगा. यह माताओं के जीवन और नवजात बच्चे को बचाने में सहायक होगा.

xi. वरिष्ठ नागरिकों को उनके 7.5 लाख की जमा पर 8 प्रतिशत ब्याज सुनिश्चित कर दिया गया है. अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए अगले 10 वर्षों तक ब्याज दर 8% निर्धारित कर दी गई है.


2. *प्रवासी भारतीय 30 जून 2017 तक जमा कर सकते हैं बंद हुए नोट*

i. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अमान्य नोट रखने पर सज़ा देने वाले अध्यादेश के अनुसार, प्रवासी भारतीय (एनआरआई) 30 जून 2017 तक पुराने नोटों में अधिकतम 25,000रु तक जमा कर सकते हैं.

ii. वहीं, 8 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक विदेश में रहे भारतीय नागरिक भी इतनी ही मूल्य के पुराने नोट 31 मार्च तक आरबीआई की चुनिंदा शाखाओं में जमा कर सकते हैं.

iii. हालाँकि पात्र प्रवासी भारतीयों के लिए विदेशी मुद्रा के लिए कोई मौद्रिक सीमा नहीं है, प्रवासी भारतीयों के लिए यह सीमा फेमा विनियम के अनुसार प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये होगा.


3. *अर्चना निगम बनीं नई महालेखा नियंत्रक *

i. अर्चना निगम को भारत सरकार की नई महालेखा नियंत्रक (सीजीए- Controlleer General of Accounts) नियुक्त किया गया है. 1981 बैच की आइसीएएस अधिकारी अर्चना निगम 01 जनवरी 2017 से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पदभार संभालेंगी.

ii. दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से साइकोलॉजी (ऑनर्स) में स्नातक और डीयू से ही लॉ ग्रेजुएट अर्चना, एमजे जोसेफ का स्थान लेंगी.

iii. अनीता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में पारदर्शिता की पक्षधर हैं. उन्होंने 2007-08 में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी. पीएफएमएस योजनाओं को ट्रैक करने की वेब आधारित व्यवस्था है.


4. *भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रोफेसर नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित*

i. भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रोफेसर शंकर बालसुब्रमण्यम को ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ (द्वितीय) ने विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में कार्य के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया है.
ii. कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मेडिसिनल केमिस्ट्री के प्रोफेसर बालसुब्रमण्यम अगली पीढ़ी की डीएनए सिक्वेंसिंग के को-रिसर्चर के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने नाइटहुड को अपने लिए बड़ा सम्मान बताया है.
5. *एसबीआई ने मैजिकब्रिक्स.कॉम के साथ करार किया*

i. देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने, संयुक्त विपणन गतिविधियों का संचालन और रियल एस्टेट सेक्टर को फिर से जीवंत करने में मदद के लिए, ऑनलाइन क्लासीफाइड पोर्टल मैजिकब्रिक्स.कॉम के साथ गठजोड़ किया है.

ii. एमओयू को शुरुआत देने के लिए, एसबीआई और मैजिकब्रिक्स ने 'Seal the Deal' अभियान शुरू किया है. इसके अंतर्गत, एसबीआई और मैजिकब्रिक्स, एसबीआई द्वारा मंजूरी मिल चुकी परियोजनाओं के लिए एक मेगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी शो की मेजबानी करेंगे. इस पैमाने पर इस उद्योग में यह पहली आवासीय कार्निवल होगी.


6. *न्यायाधीश साकिब निसार पाकिस्तान के 25वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त*

i. न्यायाधीश मियाँ साकिब निसार ने पाकिस्तान के 25वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें देश के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शपथ दिलाई.

ii. न्यायाधीश निसार ने न्यायाधीश अनवर ज़हीर जमाली का स्थान लिया है जो सितम्बर 2015 में अपनी नियुक्ति के बाद से इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.


7. *चीन, नेपाल के साथ पहली बार करेगा सैन्य अभ्यास *

i. चीन के रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि चीन वर्ष 2017 में नेपाल के साथ पहली बार सैन्य अभ्यास करेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन के इस कदम से भारत को आपत्ति हो सकती है. बतौर मीडिया रिपोर्ट्स, चीन नेपाल में लगातार अपना प्रभाव बढ़ा रहा है.

ii. दरअसल, नेपाल ऐतिहासिक तौर पर भारत और चीन के बीच प्राकृतिक अवरोध बना हुआ है. हालाँकि नेपाल अन्य देशों, जिसमें भारत और अमेरिका भी शामिल हैं, के साथ सैन्य अभ्यास करता रहा है लेकिन चीन के साथ यह पहला सैन्य अभ्यास होगा. 

*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

*3 जनवरी *

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जनवरी वर्ष का तीसरा दिन है। साल में अभी और 362 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 363 दिन)

*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में 'पौष मेला' का उद्घाटन किया।

1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले

1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट 'मेनका' का प्रक्षेपण।

1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 'स्टार्ट द्वितीय' संधि पर हस्ताक्षर किया गया।

1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।

1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।

2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।

2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।

2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।

2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ़ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।

2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।

2008 -बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

*3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति*

🔴1831 -  *सावित्रीबाई फुले,* सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवियत्री।

1938 - जसवंत सिंह - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता।

1941 - संजय खान - बॉलीवुड अभिनेता।

1977 - गुल पनाग - मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री

1981 - नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक

1915 - चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देश

1903 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

*3 जनवरी को हुए निधन*

1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार

2002 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक


2005- जे एन दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।

2013 - एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान शोधकर्मी समीक्षक

1871 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

*3 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।

📕📕📕📕📕📕
सावित्रीबाई फुले


पूरा नाम::सावित्रीबाई फुले

जन्म:;3 जनवरी, 1831
मृत्यु:::10 मार्च, 1897

मृत्यु कारण::प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया।

अभिभावक;;;खन्दोजी नेवसे और लक्ष्मी

पति/पत्नी::ज्योतिबा फुले

नागरिकता::भारतीय

विशेष योगदान:: *विधवा विवाह करवाना, छुआछात मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना*।

अन्य जानकारी::

*सावित्रीबाई फुले एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।*


सावित्रीबाई फुले
(जन्म- 3 जनवरी, 1831;
मृत्यु- 10 मार्च, 1897)

भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है।

उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

ज्योतिराव, जो बाद में में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे।

 सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछात मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना।

वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।

*जन्म और परिवार*

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था।

इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था।

सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।

🔴*विद्यालय की स्थापना*

1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में।

🔴सामाजिक मुश्किलें

वे स्कूल जाती थीं, तो लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा देश में एक अकेला बालिका विद्यालय।

🔴महानायिका🔵

सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।

*निधन*

10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। प्लेग महामारी में सावित्रीबाई प्लेग के मरीज़ों की सेवा करती थीं। एक प्लेग के छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गयी।

IMP GK IN HINDI (INDIA)

● नीति आयोग (Niti Aayog) - अध्यक्ष, नरेन्द्र मोदी
● लोकसभा (Lok Sabha) - अध्यक्ष, सुमित्रा महाजन
● लोकसभा (Lok Sabha) - महासचिव, टी. के. विश्वनाथन
● राज्यसभा (Rajya Sabha) - अध्यक्ष, मोहम्मद हामिद अंसारी
● राज्यसभा (Rajya Sabha) - उप अध्यक्ष, पी. जे. कुरियन
● राज्यसभा (Rajya Sabha) - सदन के नेता, अरुण जेटली
● राज्यसभा (Rajya Sabha) - विपक्ष के नेता,
गुलाम नबी आजाद
● राज्यसभा (Rajya Sabha) - महासचिव, शुमेस्वर के शेरिफ
● नीति आयोग (Niti Aayog) - उपाध्यक्ष - श्री अरविंद पानगढ़िया
● मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) - सैयद नसीम जैदी
● चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) - अचल कुमार ज्योति
● केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) - के. वी. चौधरी
● केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) - आर. के. माथुर
● भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor-General of India.) -
शशीकान्त शर्मा
● राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) - अध्यक्ष, एच.एल. दत्तु
● मंत्रिमंडल सचिवालय (Cabinet Secretary) -
प्रदीप कुमार सिन्हा
● प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव (Principal Secretary to Prime Minister) - नृपेन्द्र मिश्रा
● राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) - अध्यक्ष, डॉ. रामेश्वर ओरन
● संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - अध्यक्ष,
श्रीमती अलका सिरोही
● राष्ट्रीय किसान आयोग (NCF) - अध्यक्ष, डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
● राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विशेष सलाहकार (National Security Adviser and Special Adviser) - अजीत कुमार देवल
● राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) - महानिदेशक,
शरद कुमार
● रेलवे बोर्ड (Railway Board) - अध्यक्ष, ए. के. मित्तल
● गुप्तचर ब्यूरो (IB) - निदेशक, दिनेश्वर शर्मा
● केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) - निदेशक, राकेश अस्थाना
● रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (RAW) - निदेशक, राजेन्द्र खन्ना
● नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) - महानिदेशक,
आर. सी तयाल
● केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) - महानिदेशक,
प्रकाश मिश्रा
● सीमा सुरक्षा बल (BSF) - महानिदेशक, के. के. शर्मा
● केन्द्रीय औद्योगिक सुरखा बल (CISF) - महानिदेशक, ओ. पी. सिंह
● रेलवे सुरक्षा बल (RPF) - महानिदेशक, एस. के. भगत
● भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) - महानिदेशक, कृष्णा चौधरी
● सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal) - महानिदेशक, अर्चना रामासुन्दरम
● भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) - महानिदेशक, राजेन्द्र सिंह
● विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) - अध्यक्ष,
प्रो. वेद प्रकाश
● रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) -
● भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) - अध्यक्ष, ए. एस. किरन कुमार
● परमाणु ऊर्जा आयोग और सचिव (Atomic Energy Commission and Secretary) - अध्यक्ष, डॉ. शेखर वासु
● राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities) - अध्यक्ष, नसीम अहमद
● कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - अध्यक्ष, असीम खुराना
● भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) - महानिदेशक, डॉ. सोम्या स्वामीनाथन
● भारतीय विधि आयोग (Law Commission of India) - अध्यक्ष, अजीत प्रकाश शाह
● भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (INAE) - अध्यक्ष, वी. एन. सुरेश
● राष्ट्रीय वन आयोग (National Forest Commission) - अध्यक्ष, वी. एन. कृपाल
● राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) - अध्यक्ष, दिलीप रथ
● सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) - महानिदेशक, सुरेश शर्मा
● भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) - गवर्नर, उर्जित पटेल
● भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) - अध्यक्ष, सी. के. प्रसाद
● केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) - अध्यक्ष, श्री सुशील चंद्रा
● केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Excise and Customs) - अध्यक्ष, नजीब शाह
● भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) - अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार सीकरी
● केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative Tribunal) - अध्यक्ष, प्रमोद कोहली
● ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) अध्यक्ष-निदेशक, दिनेश कुमार शर्राफ
● भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (GAIL) - अध्यक्ष-निदेशक, वी. सी. त्रिपाठी
● इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) - अध्यक्ष, वी. अशोक
● ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Ltd.) - अध्यक्ष-निदेशक, श्री उत्पल बोरा
● केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) - अध्यक्ष, आर. के. चतुर्वेदी
● भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (SEBI) - अध्यक्ष, यू.के. सिन्हा
● राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) - अध्यक्ष, डॉ हर्ष कुमार भानवाला
● भारतीय स्टेट बैंक (SBI) - अध्यक्ष, अरुन्धति भट्टाचार्य
● भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) - अध्यक्ष, किशोर खरात
● कम्पनी विधि बोर्ड (Company Law Board) - अध्यक्ष, श्री महेश मित्तल कुमार
● संयुक्त राष्ट्रमें भारत के स्थायी प्रतिनिधि (India's Permanent Representative to UN) - सैयद अकबरुद्दीन
● भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) - अध्यक्ष, एस. के. रॉय
● केन्द्रीय जल आयोग (Central Water Commission) - अध्यक्ष, जी. एस. झा
● राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) - अध्यक्ष, ललिता कुमारमंगलम
● 14 वें वित्त आयोग (14th Finance Commission) - अध्यक्ष, डॉ. वाई. वी. रेड्डी
● राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission) - अध्यक्ष, राधा विनोद बर्मन
● केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) - अध्यक्ष, पहलाज निहलानी
● भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) - महानिदेशक, डॉ. राकेश तिवारी
● भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) - अध्यक्ष, श्री रघुवीर सिंह
● प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) - अध्यक्ष, श्री करनाल सिंह
● पेशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) - अध्यक्ष, हेमंत जी कॉन्ट्रैक्टर
● भाभा परमाणु अनसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre) - निदेशक, के. एन. व्यास
● भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) - अध्यक्ष, एन रामचंद्रन
● राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) - निदेशक, डॉ. हृषिकेश सेनापति
● भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) - अध्यक्ष, डॉ नौशाद फोर्ब्स
● प्रसार भारतीय बोर्ड (Prasar Bharti Board) - अध्यक्ष, डॉ. ए. सूर्य प्रकाश
● निवेश आयोग (Investment Commission) - अध्यक्ष, रतन टाटा
● भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) - अनुराग सिंह ठाकुर
● अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) - अध्यक्ष, शशांक मनोहर
● नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एण्ड सर्विसेज कम्पनीज (NASSCOM) - अध्यक्ष, सी. पी. गुरनानी
● राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) - अध्यक्ष, नीना लथ गुप्ता
● प्रेस ट्रस्ट ऑफ इण्डिया (PTI) - अध्यक्ष, रियाद मैथ्यू

Monday, 2 January 2017

पूर्व वर्षों में महात्मा गाँधी पर पूछे गए प्रश्न

​ *❒ पूर्व वर्षों में महात्मा गाँधी पर पूछे गए प्रश्न*
     ━━━━━━━━━━━━━━━━

*1. गांधीजी का जन्म कब हुआ?*
Answer: 2 अक्टूबर, 1869 में

*2. गांधीजी वकालत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के कब गए थे?*
Answer: 1893 में

*3. गांधी जी ने  पहली सत्याग्रह प्रयोग कब किया किया?*
Answer: सितम्बर 1906 में दक्षिण अफ्रीका, ट्रांसवाल में भारतीयों के खिलाफ जारी एशियाई अध्यादेश के विरोध में

*4. गांधी जी  को पहली कारावास कब हुआ था?*
Answer: दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग में 1908

*5. किस रेलवे स्टेशन में गांधी अपमानित किया और अपदस्थ किया गया था?*
Answer: दक्षिण अफ्रीका में पीटरमैरिट्सबर्ग रेलवे स्टेशन पर

*6. गांधीजी ने टालस्टाय फार्म (दक्षिण अफ्रीका)  कब शुरू किया था?*
Answer: 1910 में

*7. गांधीजी फीनिक्स सेटलमेंट कहाँ शुरू कर दिया था?*
Answer: दक्षिण अफ्रीका के डरबन में

*8. दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी द्वारा शुरू किये गए साप्ताहिक का क्या नाम है?*
Answer: इंडियन ओपिनियन (1904)

*9. गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?*
Answer: 9 जनवरी 1915.
9 जनवरी को इसी कारण *प्रवासी भारतीय दिवस* मनाया जाता है ।

*10. भारत में गांधी जी  का प्रथम सत्याग्रह कहाँ हुआ था?*
Answer: यह 1917 में चंपारण में इंडिगो श्रमिकों के अधिकार के लिए किया गया था l



*11. गांधी की पहली अनशन (भारत में गांधी के दूसरे सत्याग्रह) कहाँ हुआ था?*
Answer: अहमदाबाद में

*12. किस कारण गाँधी जी ने कैसर-ए-हिन्द पदवी छोड़ दी थी?*
Answer: जलियांवाला बाग नरसंहार (1919)

*13. यंग इंडिया और नवजीवन साप्ताहिक का प्रारंभ किस ने किया था?*
Answer: महात्मा गांधी

*14. किस एकमात्र कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता गांधी जी की थी?*
Answer: 1924 में बेलगाम में कांग्रेस अधिवेशन की

*15. 1932 में अखिल भारतीय हरिजन समाज किसने शुरू किया था ?*
Answer: हात्मा गांधी

*16. वर्धा आश्रम कहाँ स्थित है?*
Answer: महाराष्ट्र में

*17. गांधीजी ने साप्ताहिक हरिजन कब शुरू किया था?*
Answer: 1933

*18. गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को  ________ कहा?*
Answer: देश-भक्त

19. गाँधी जी को अर्द्ध नग्न फ़क़ीर *किस ने कहा?*
Answer: विंस्टन चर्चिल

*20. टैगोर को गुरुदेव का नाम किस ने दिया*
Answer: महात्मा गाँधी ने



*21. गाँधी जी को महात्मा किसने कहा?*
Answer: टैगोर

*22. गाँधी जी का राजनितिक गुरु कौन था?*
Answer: गोपाल कृष्ण गोखले

*23. गाँधी का अध्यात्मिक गुरु कौन है?*
Answer: लियो टॉल्स्टॉय

*24. गाँधी जी की हत्या कब हुई?*
Answer: 30 जनवरी 1948 को नाधुरम विनायक गोडसे

*25. गाँधी जी ने ‘पोस्ट डेटेड चेक’ किसे कहा*
Answer: क्रिप्स मिशन (1942) को

*26. गाँधी जी ने ‘हिन्द स्वराज’ का प्रकाशन कब किया*
Answer: 1908 में

*27. बाबा बाबा आम्टे  को ‘अभय सदक’ 'Abhay Sadak का ख़िताब किस ने दिया*
Answer: महात्मा गाँधी

*28. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में किस अवधि को 'गांधी युग' के रूप में माना जाता है?*
Answer: 1915 - 1948

*29. भारत में गांधी जी का तीसरा सत्याग्रह कहाँ  था?*
Answer:  खेड़ा सत्याग्रह

*30. गांधी की आत्मकथा का असली नाम क्या है?*
Answer: सत्य न प्रयोगों



*31. किस काल को गांधी की आत्मकथा का काल माना जाता है ?*
Answer: 1869 - 1921

*32. गांधीजी की आत्मकथा प्रथम बार कब प्रकाशित हुई?*
Answer: 1927 (नवजीवन में )

*33. गाँधी जी ने अपने आत्मकथा किस भाषा में लिखी*
Answer: गुजरती

*34. गाँधी जी की आत्मकथा का इंग्लिश में अनुवाद किस ने किया था?*
Answer:  महादेव देसज़ी

*35. सत्याग्रह सभा की स्थापना किसने की थी?*
Answer: महात्मा गाँधी ने

*36. महादेव देसाई के हस्तान्तरण के बाद गाँधी जी का सचिव किसे बनाया गया था?*
Answer: प्यारेलाल

*37. गाँधी जी की अनुयायी मीरा बहन का वास्तविक नाम क्या था?*
Answer: मेडेलीन स्लेड

*38. किस ने गांधी के दांडी मार्च की तुलना श्री राम की लंका पौराणिक यात्रा से की थी?*
Answer: मोतीलाल नेहरू

*⇨ गाँधी की उपनाम से जाने जाने वाले व्यक्ति*

*39. किसे सीमांत गांधी नाम से  जाना जाता है?*
Answer: खान अब्दुल गफ्फार खान

*40. किसे बिहार के गाँधी के रूप में जाना जाता है?*
 Answer: डॉ राजेन्द्र प्रसाद



*41. आधुनिक गांधी के रूप में किसे जाना जाता है?*
 Answer: बाबा आम्टे

*42. श्रीलंका के गांधी के रूप में जाना जाता है?*
 Answer: ए.टी. अरियाराटने

*43. अमेरिकन गांधी के रूप में कौन जाना जाता है?*
Answer: मार्टिन लूथर किंग

*44. बर्मी गांधी के रूप में कौन जाना जाता है?*
Answer: जनरल आंग सान

*45. अफ्रीकी गांधी के रूप में किसे जाना जाता है?*
केनेथ कौंडा

*46. दक्षिण अफ्रीका के गांधी के रूप में जाना जाता है?*
Answer:नेल्सन मंडेला

*47. केन्या गांधी के रूप में किसे जाना जाता है?*
Answer:  जोमो केन्याटा

*48. इंडोनेशियाई गांधी के रूप में किसे जाना जाता है?*
Answer:  अहमद सुकर्णो

*49. किस ने ‘दा वर्ड्स ऑफ़ गाँधी’ पुस्तक का लेखन किया था?*
Answer: महात्मा गाँधी

*50. ‘गाँधी ऑन नॉन-वायलेंस’ पुस्तक का लेखन किसने किया था?*
Answer: थॉमस मर्टन

*51. ‘दा लाइफ ऑफ़ महात्मा गाँधी’ पुस्तक का लेखन किसने किया था?*
Answer: लुई फिशर

*52. पुस्तक ‘ग्रेट सोल : महात्मा गाँधी एंड हिज स्ट्रगल विथ इंडिया’ का लेखन किसने किया?*
Answer: जोसेफ लेलीवेल्ड



LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...