Saturday, 24 December 2016

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 23 दिसम्बर 2016

*करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 23 दिसम्बर 2016*

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

•    डिजिटल इंडिया अवार्ड्स में इन्हें सर्वोत्तम मोबाइल एप्प श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार मिला: सिटीजन कॉप मोबाइल एप्प

•    भारत के उत्तर पूर्व का स्थान जहां आयुर्वेद संस्थान का शुभारंभ किया गया: शिलांग

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में इस स्थान पर कैंसर केंद्र और सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी गयी: वाराणसी

•    भारत में इस स्थान पर पिछले 53 दिन से आर्थिक नाकेबंदी जारी है जिससे वहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है: मणिपुर

•    जिस राज्य सरकार ने अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा नीति की घोषणा की: गुजरात सरकार

•    भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप में जिस पदक को जीता: कांस्य पदक

•    राष्ट्रीय गणित दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है: 22 दिसम्बर

•    गर्व 2 मोबाइल एप्प जिस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है: ऊर्जा मंत्रालय

•    जिस राज्य की जेल में दिसम्बर 2016 में बंद कैदियों के लिए टेलीफोन की सुविधा शुरू की गई है: उत्तर प्रदेश

•    शिवा केशवन ने एशिया ल्यूज चैंपियनशिप में जो पदक जीता: स्वर्ण पदक

•    भारत के कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने इंग्लैंड के मोटिवेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ जिस क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर किए: व्हीलचेयर निर्माण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण

•    केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 22 दिसंबर 2016 को जिस ऐप का लोकार्पण किया: टॉयलेट ऐप

•    तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राममोहन राव के स्थान पर जिसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया: गिरिजा वैद्यनाथन  

•    जिस भारतीय ऑल राउंडर क्रिकेटर को दुबई में वर्ष 2016 के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और टेस्ट मैच क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया: रविचंद्रन अश्विन

•    अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने टावर बिजनेस को जिस कम्पनी को बेचने का फैसला किया: ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

सुप्रीम कोर्ट के बारेमे कुछ जनरल बाते जानिये

*सुप्रीम कोर्ट*
*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*
1. सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के गठन
संबंधी प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
►-अनुच्छेद 124
2. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों
की संख्या कितनी है ?
►-एक मुख्य न्यायाधीश और 30 अन्य
न्यायाधीश ।
3. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की
नियुक्ति कौन करता है ?
►-राष्ट्रपति
4. सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों को कदाचार
तथा असमर्थता के आधार पर हटाने की प्रक्रिया क्या
है ?
►-महाभियोग
(ससंद के प्रत्येक सदन में विशेष बहुमत से पारित समावेदन के
आधार पर राष्ट्रपति की सहमति से सर्वोच्च न्यायालय
के न्यायाधीश हटाए जा सकते हैं ।)
5. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए
न्यूनतम आयु-सीमा कितनी निर्धारित
की गई है ?
►-न्यूनतम आयु-सीमा का निर्धारण नहीं
किया गया है । लेकिन एक बार नियुक्ति होने के बाद इनके रिटायरमेंट
की आयु-सीमा 65 वर्ष निर्धारित है ।
6. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की
क्या योग्यताएं तय की गई ?
►- (A) वह भारत का नागरिक हो ।
(B) वह उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) अथवा दो या दो से अधिक
न्यायालयों में लगातार कम से
(C) कम 5 वर्षों तक न्यायाधीश के रूप में कार्य कर
चुका हो ।
या किसी उच्च न्यायालय या न्यायालयों में लगातार 10
वर्ष तक अधिवक्ता रह चुका हो ।
(D)या राष्ट्रपति की दृष्टि में कानून का उच्च कोटि का
ज्ञाता हो ।
7. क्या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सेवानिवृत्ति
के बाद भारत के किसी भी न्यायालय या
किसी भी अधिकारी के सामने
वकालत कर सकते हैं ?
►-नहीं
8. क्या मुख्य न्यायाधीश दिल्ली के अलावे
दूसरे किसी अन्य स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय
की बैठकें बुला सकता है ?
►-हां (राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति पर ) ।
9. अब तक कहां-कहां सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली
के अलावे बैठकें बुलाई हैं ?
►-हैदराबाद और श्रीनगर
10. सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार
►-प्रारंभिक क्षेत्राधिकार- भारतीय संविधान के अनुच्छेद
131 के मुताबिक केंद्र तथा राज्यों या राज्य तथा राज्यों के
बीच विवादों का निदान निकालने का सर्वोच्च न्यायालय को
प्रारंभिक अधिकार प्राप्त है । सर्वोच्च न्यायालय उसी
विवाद को निर्णय के लिए स्वीकार करेगा जिसमें
किसी तथ्य या विधि का प्रश्न शामिल है ।
►-मौलिक अधिकारों का रक्षक- भारत का सुप्रीम कोर्ट
नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक है । अनुच्छेद 32 इस बात
की उसे जिम्मेदारी देता है ।
►-अभिलेख न्यायालय– संविधान के अनुच्छेद 129, सर्वोच्च
न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान प्रदान करता है । इसका
मतलब यह है कि इस न्यायालय के निर्णय सब जगह
साक्षी के रुप में स्वीकार किए जाएंगे और
इसकी प्रामाणिकता के विषय में प्रश्न नहीं
किया जाएगा ।
►-पुनर्विचार संबंधी क्षेत्राधिकार- संविधान के अनुच्छेद
137 के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार प्राप्त है कि
वह स्वयं द्वारा दिए गए आदेश या निर्णय पर पुनर्विचार कर सके

►-परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार- राष्ट्रपति को यह
अधिकार है कि वह सार्वजनिक महत्व के विवादों पर
सुप्रीम कोर्ट का परामर्श मांग सकता है । न्यायालय के
परामर्श को स्वीकार करना या अस्वीकार
करना ये राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर करता है ।
►-अपीलीय क्षेत्राधिकार- संविधान के
अनुच्छेद-132 के तहत उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश या
निर्णय के विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील
की जा सकती है । देश का सबसे बड़ा
अपीलीय अदालत सर्वोच्च न्यायालय है ।
इसे भारत के सभी उच्च न्यायालयों के निर्णय के
विरुद्ध अपील सुनने का अधिकार है
*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*24 दिसंबर*

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वाँ (लीप वर्ष में यह 359 वाँ) दिन है। साल में अभी और 7 दिन शेष हैं।

 *24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।

1889 -  *भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया।*

1921 - (नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।*

1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।

2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2003 - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।

2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।

2007 - *मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।*

2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।

 *24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1880 -  *भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया* - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।

1914 - *बाबा आम्टे*- विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।

 *1924 - मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक।*

1959 - *अनिल कपूर*, भारतीय अभिनेता।

1892 - बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार

1930 - *उषा प्रियंवदा*, पत्रकार एवं साहित्यकार

1924 -  *नारायण भाई देसाई,* स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र

 *24 दिसंबर को हुए निधन*

1987 - एम. जी. रामचन्द्रन - तमिल अभिनेता और राजनेता।

1988 - जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार

 *24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

📚 *राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस*📕

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

विवरण;;
उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर 2002 में एक व्‍यापक संशोधन लाया गया और  *15 मार्च2003 से लागू किया गया।*

मनाने की तिथि::
*24 दिसंबर*

शुरुआत:: *भारत में यह दिवस पहली बार वर्ष 2000में मनाया गया।*

अन्य जानकारी::
*प्रत्‍येक वर्ष 15 मार्च को "विश्‍व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है।*

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर को मनाया जाता है।

*24 दिसंबर सन् 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था।*

इसके बाद इस अधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए। उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर 2002 में एक व्‍यापक संशोधन लाया गया और 15 मार्च 2003 से लागू किया गया।

 *परिणामस्‍वरूप उपभोक्‍ता संरक्षण नियम, 1987 में भी संशोधन किया*
 गया और  *5 मार्च 2004 को अधिसूचित किया गया था।*

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

भारतीय अर्थव्यवस्था

*📕भारतीय अर्थव्यवस्था📚*

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

● किसान क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ कब हुआ— 1998 ई.

● राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान कहाँ स्थित है— जयपुर में

● केंद्र सरकार के बजट के चालू खाते में व्यय की सबसे बड़ी मद क्या है— केंद्रीय आयोजन

● भारत सरकार के कुल घाटे में किस घाटे का सर्वाधिक योगदान है— राजकोषीय घाटा

● संशोधित मूल्य वर्धितकर (MODVAT) का संबंध किससे है— उत्पाद शुल्क से

● संपदा कर भारत में कब लागू हुआ— ब्याज भुगतान

● किस पंचवर्षीययोजना के अंतर्गत हरित क्रांति का जन्म हुआ— चतुर्थ पंचवर्शीय योजना

● ‘गरीबी हटाओं’ का नारा किस पंचवर्षीय करने वाली सर्वोच्च संस्था क्या है— राष्ट्रीय विकास परिषद

● राष्ट्रीय नियोजन में ‘रोलिंग प्लान’ की अवधारणा किसके द्वारा लागू की गई— जनता सरकार के द्वारा

● ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था— समाविष्ट आर्थिक विकास

● ईसीजीसी का संबंध किससे है— निर्यात वित्त एवं बीमा

● भारत में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा किस पदार्थ के आयात पर व्यय की जाती है— पेट्रोलियम पदार्थ

● भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है— नई दिल्ली

● भुगतान संतुलन किसमें निहित होता है— दृश्य व्यापार, अदृश्य व्यापार, ऋण

● विदेशी विनिमय प्रबंध अधिनियम कब लागू हुआ— 2003 ई.

● वित्त आयोग का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है— अनुच्छेद-280

● वित्त आयोग का का अध्यक्ष किसे बनाया गया था— डॉ. विजय एल केलकर

● 14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है— डॉ. वेणुगोपाल रेड्डी

● भारतीय रुपए का पहचान चिन्ह किसने डिजाइन किया है— डी. उदय कुमार

● ‘सबला’ योजना का दूसरा नाम क्या है— राजीव गाँधी किशोरी अधिकारिता योजना

● काम के बदले अनाज कार्यक्रम का शुभारंभ कब हुआ— 1977-78

● ‘अंत्योदय योजना’ का शुभारंभ कब हुआ— 1977-78

● भारत की कौन-सी पंचवर्षीय योजना समय से पहले समाप्त हो गई— तीसरी पंचवर्षीय योजना

● ‘बैंकों का बैंक’ किस बैंक को कहा जाता है— भारतीय रिजर्व बैंक को

● बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण का मुख्यालय कहाँ है— हैदराबाद में

● जिस विदेशी मुद्रा में शीघ्र देशांतरण की प्रवृत्ति हो उसे क्या कहा जाता है— गरम मुद्रा

● MCX-SX क्या है— एक स्टॉक एक्सचेंज

● भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नगद कोष अनुपात में कमी की जाती है तो इसका साख सृजन पर क्या प्रभाव पड़ता है— वृद्धि होती है—

● एक रुपए के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं— वित्त सचितव के

● भूमिहीन कृषकों तथा श्रमिकों के रोजगार हेतु कौन-सा कार्यक्रम चलाया गया था— R.L.E.G.P.

● शून्य आधारित बजट तकनीक किस देश की देन हैं— संयुक्त राज्य अमेरिका

● भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में शून्य आधारित बजट तकनीक को अपनाया गया— आंध्र प्रदेश में

● भारत में शून्य आधारित बजट प्रणाली किस पंचवर्षीय योजना में लागू हुई— सातवीं पंचवर्शीय योजना में

● राजकोषीय घाटे और बजटीय घाटे का अंतर किसके बराबर होता है— सार्वजनिक ऋण के बराबर

● किस पंचवर्षीय योजना का स्वरूप किसने तैयार किया था— पी. सी. महालनोबिस ने

● कौन-सा योजनाकाल दशक कृषि उत्पादन की दृष्टि से सबसे अधिक सफल माना जाता है— 1980 का दशक

● विशेष आर्थिक जोन अधिनियम संसद द्वारा कब पारित किया गया— 2005 में

● सामूहिक स्तर पर आर्थिक समस्याओं जैसे-सारी अर्थव्यवस्था के कुल उपभोग, कुल रोजगार, राष्ट्रीय आय आदि का अध्ययन किसमें किया जाता है— समष्टि-अर्थशास्त्र में

● ‘आय तथा रोजगार सिद्धांत’ किसे कहा जाता है— समष्टि-अर्थशास्त्र को

● केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रियाओं जैसे एक व्यक्तिगत गृहस्थ की नमक के लिए माँग, अथवा कुछ आर्थिक इकाइयों के छोटे से समूह जैसे बाजार की नमक के लिए माँग आदि का अध्ययन किसमें किया जाता है— व्यष्टि-अर्थशास्त्र में

● जीवन के भौकित गुणवत्ता सूचकांक का प्रतिपादन किसने किया— जॉन टिनवर्जन (1976)

● जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक को वैज्ञानिक रूप मे प्रस्तुत एवं विकसित करने का श्रेय किसे दिया जाता है— मॉरिस डी माटिस

● मानव विकास सूचकांक की अवधारण का प्रतिपादन किसने किया था— पाकिस्तान अर्थशास्त्री महबूब-उल हल ने

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

*भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध*
*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

*1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes)* समय : 326 ई.पू.
किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।

*2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War)* समय : 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।

*3. सिंध की लड़ाई* (समय : 712 ई.)
किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।

*4. तराईन का प्रथम युद्ध*(Battles of Tarain) समय : 1191 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।

*5. तराईन का द्वितीय युद्ध* (2nd Battles of Tarain) समय : 1192 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।

*6. चंदावर का युद्ध* (Battle of Chandawar) समय : 1194 ई.
किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।

*7. पानीपत का प्रथम युद्ध* (First Battle of Panipat ) समय : 1526 ई.
किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।

*8. खानवा का युद्ध* (Battle of Khanwa) समय : 1527 ई.
किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।

*9. घाघरा का युद्ध* (Battle of Ghagra) समय : 1529 ई.
किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।

*10. चौसा का युद्ध* (Battle of Chausal) समय : 1539 ई.
किसके बीच – शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया।

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*
*11. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध* (Battle of Kanauj or Billgram) समय : 1540 ई.
किसके बीच – एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।

*12. पानीपत का द्वितीय युद्ध* (Second Battle of Panipat) समय : 1556 ई.
किसके बीच – अकबर और हेमू के बीच।

*13. तालीकोटा का युद्ध* (Battle of Tallikota) समय : 1565 ई.
किसके बीच – इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।


*14. हल्दी घाटी का युद्ध* (Battle of Haldighati) समय : 1576 ई.
किसके बीच – अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।


*15. प्लासी का युद्ध* (Battle of Plassey) समय : 1757 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।


*16. वांडीवाश का युद्ध* (Battle of Wandiwash) समय : 1760 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।


*17. पानीपत का तृतीय युद्ध* (Third Battle of Panipat)  समय : 1761 ई.
किसके बीच – अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।


*18. बक्सर का युद्ध*Battle of Buxar) समय : 1764 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।



*19. प्रथम मैसूर युद्ध* (समय : 1767-69 ई.)
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*
*20. द्वितीय मैसूर युद्ध* (समय : 1780-84 ई.)
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।


*21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध*(समय : 1790 ई.)
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।

*22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध*(समय : 1799 ई.)
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।


*23. चिलियान वाला युद्ध*(समय : 1849 ई.)
किसके बीच – ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।


*24. भारत चीन सीमा युद्ध* (समय : 1962 ई.)
किसके बीच – चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।


*25. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)* समय : 1965 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।


*26. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)*समय : 1971 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।


*27. कारगिल युद्ध (Kargil War)* समय : 1999 ई.
किसके बीच – जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।

*📚📚MAHITI JAGAT📚📚*

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...