Saturday, 24 December 2016

Special current affairs 2016

Special current affairs 2016

महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी ( संपूर्ण और संक्षिप्त)....

1. विश्व भूखमरी सूचकांक 2016 में भारत 97 वें स्थान पर। वैश्विक नवाचार सूचकांक 2016 में भारत 66वें स्थान पर है।

2. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम सूचकांक 2016 में 'फिनलैंड' शीर्ष स्थान पर जबकि 'भारत' 133वें स्थान पर। वैश्विक शान्ति सूचकांक 2016 में भारत का स्थान -141वां।

3. वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक भारत 87 वें स्थान पर। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2016 में भारत 118 वें स्थान पर है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2016 में भारत 110वें स्थान पर।

4. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन- नई दिल्ली।

5. ब्रिक्स शिखर सम्मलेन- बेनौलिम (गोवा) का मुख्य विषय था- "उत्तरदायी, समावेशी व सामूहिक संसाधनों का निर्माण।"

6. 17वां गुटनिरपेक्ष सम्मलेन- मार्गरिटा द्वीप( वेनेजुएला)

7. जी 20 शिखर सम्मेलन- हांगझाऊ शहर (चीन में)

8. एशिया-यूरोप मीटिंग 2016 (एसेम शिखर सम्मेलन)- उलानबटोर में।

9. 27वां नाटो शिखर सम्मेलन- पोलैंड की राजधानी वारसा में। मोंटेनेग्रो नाटो में शामिल होने वाला 29 वां देश होगा।

10. ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन 2016- गुवाहाटी में।

11. 26 अप्रैल 2016 को 175 देशों/संगठनों ने 'पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते' पर हस्ताक्षर किया।

12. शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक 2016- ताशकंद में। 2017 में अस्ताना में प्रस्तावित बैठक में भारत , पाकिस्तान SCO के पूर्ण सदस्य बन जाएंगे और तब SCO के कुल सदस्य देशों की संख्या 8 हो जायेगी।

13. भारत 'मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम' (MTCR) का 35 वां सदस्य बन गया है।

14. भारत 'हेग आचार संहिता' में शामिल होने वाला 138 वां देश है। हेग आचार संहिता मुख्य रूप से केवल बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रसार को नियंत्रित करने से सम्बंधित है।

15. अंतर्राष्ट्रीय शस्त्र हस्तांतरण प्रवृत्तियां,2015 रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 से 2015 की अवधि में शीर्ष शस्त्र निर्यातक देश- अमेरिका। शीर्ष शस्त्र आयातक देश- भारत। भारत को शस्त्रों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश- रूस।

16. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य 750 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता संपन्न।

17. हरिकेन 'मैथ्यू' ने अटलांटिक महासागर में हैती, क्यूबा और अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में भारी तबाही मचाई।

18. हाल ही में डॉ जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का संस्कृत भाषा में अनुवाद किया।

19. हाल ही में भारत यात्रा पर आये सिंगापुर के पीएम ली सियेन लुंग ने उदयपुर का दौरा किया।

20. भारत के सहयोग से बांग्लादेश में रामपाल नामक स्थान पर 'मैत्री सुपर ताप परियोजना' की स्थापना की जायेगी।

21. हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने दक्षिणी चीन सागर में चीन द्वारा निर्धारित 'नाइन-डैश लाइन' को अवैज्ञानिक बताकर अस्वीकार कर दिया। चीन नाइन डैश लाइन (काल्पनिक सीमा रेखा) के माध्यम से दक्षिणी चीन सागर के अधिकांश भाग पर अपना दावा जताता रहा है।

22. फ्रांस द्वारा महाराष्ट्र के जैतपुरा में 9900 मेगावाट वाले कुल 6 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण किये जाने से सम्बंधित समझौता संपन्न।

23. 23 जून 2016 को एक जनमत संग्रह के माध्यम से यूके ने यूरोपीय संघ से अलग होने का निर्णय लिया। प्राधानमंत्री कैमरन द्वारा त्यागपत्र के बाद 'थेरेसा' यूके की  नई प्रधानमन्त्री बनीं।

24. चौथे नाभिकीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2016 का आयोजन वाशिंगटन डीसी में। रूस शामिल नहीं हुआ।

25.संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम कार्यालय के अनुसार चीन सर्वाधिक आपदाग्रस्त देश है और भारत तीसरा सर्वाधिक आपदाग्रस्त देश है।

26. फ़ोर्ब्स के अनुसार भारत में एकमात्र महान आदमी अरविंद केजरीवाल हैं।

27. एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार वर्ष 2015 में सर्वाधिक मृत्युदंड का क्रियान्वयन चीन में हुआ। हालाँकि चीन के आंकड़े अपलब्ध नहीं हैं। चीन के बाद इस मामले में ईरान का दूसरा स्थान है।

28. 88 वें आस्कर (अकादमी) पुरस्कार: जान मिलर द्वारा निर्देशित फिल्म "मैडमैक्स: फ्यूरी रोड" ने सर्वाधिक छः आस्कर पुरस्कार जीते। जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म का आस्कर पुरस्कार फिल्म 'स्पॉटलाइट' को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लियोनार्डो डी कैप्रियो को फिल्म द रेवेनांट में अभिनय के लिए दिया गया।

29. कार्बन स्वच्छ 200 सूची में शीर्ष भारतीय कंपनी- सुजलॉन एनर्जी।

30. फ़ोर्ब्स सूची में सर्वाधिक शक्तिशाली महिला एंजेला मर्केल और सर्वाधिक शक्तिशाली भारतीय महिला- अरुंधति भट्टाचार्य।

31.यूएनओ द्वारा 2016 को 'अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष' घोषित किया गया।

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...