Wednesday, 28 December 2016

Economics Current affairs top 50 in Hindi

Economics Current affairs top 50 in Hindi

1. सउदी अरब का इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने तापी परियोजना के लिए कितने करोड़ डॉलर के ऋण देने की घोषणा की? – 50 करोड़ डॉलर
2. बैंक खातों के माध्यम से भुगतान करने वाला हैलाकांदी किस राज्य का पहला जिला बना? – असम
3. हाल ही में किस जल समझौते के रणनीतिक पहलुओं की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया? – सिंधु जल समझौते
4. डिजिटलीकरण मार्ग को अपनाने हेतु नीति आयोग ने देश में प्रत्येक जिले को कितने लाख रुपए देने की घोषणा की? – 5 लाख
5. किस राज्य ने 100 प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया? – हिमाचल प्रदेश
6. अमेज़न ने किस देश में वैश्विक स्टार्टअप प्रोग्राम 'लांचपैड' शुरू किया? – भारत
7. किन्होंने '100 मिलियन के लिए 100 मिलियन' अभियान की शुरुआत की? – राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
8. किस कम्पनी ने नदी जल और वायु गुणवत्ता निगरानी सिस्टम (WAQM) के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता किया? – इंटेल
9. किस देश की संसद ने 5000 रुपए के नोटों को वहाँ के इकोनॉमिक सिस्टम से हटाने का प्रस्ताव पारित किया? – पाकिस्तान
10. किस राज्य द्वारा राजभवन में सभी भुगतान कैशलेस किये जाने की पहल की गयी? – हिमाचल प्रदेश
11. नोटबंदी के चलते आरबीआई ने एमएसएस सीमा 30,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कितने लाख करोड़ रुपए कर दी? – 6 लाख करोड़
12. भारत और आसियान ने वर्ष 2020 तक कितने अरब डॉलर का व्यापार करने का लक्ष्य रखा? – सौ अरब डॉलर
13. अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने टावर बिजनेस को किस कम्पनी को बेचने का फैसला किया? – ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर
14. संयुक्त राष्ट्र के किस विभाग द्वारा शांति मिशन में प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग हेतु नयी योजना प्रस्तुत की गयी? – संयुक्त राष्ट्र फील्ड सपोर्ट विभाग
15. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 2 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा दिए जाने की घोषणा की गयी? – समाजवादी स्वास्थ्य बीमा योजना
16. केन्‍द्र ने पिछड़े इलाकों के विकास हेतु किस प्रदेश को साढ़े चार सौ करोड़ रूपये की विशेष सहायता जारी की? – तेलंगाना
17. भारत ने किस देश के साथ 145 हॉवित्जर तोपों की खरीद हेतु समझौता किया? – अमेरिका
18. केंद्र सरकार ने किस स्तर के लोगों की रसोई गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की घोषणा की? – 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले
19. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘एपी पर्स’ नाम के मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की? – आन्ध्र प्रदेश
20. विश्व बैंक ने भारत और किस देश की सिंधु संधि प्रक्रियाओं पर विराम लगाया? – पाकिस्तान
21. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने ‘भारतीय स्वर्ण सिक्का’ की बिक्री के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया? – भारतीय स्टेट बैंक
22. एलईडी बल्ब वितरण के मामले में कौन सा राज्य देश में सबसे आगे है? – गुजरात
23. किस कम्पनी द्वारा 2017 में भारत का पहला निजी चन्द्र मिशन आरंभ किया जायेगा? – टीमइंडस
24. कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने कितने रुपए तक के कार्ड पेमेंट पर सर्विस टैक्स खत्म किए जाने का घोषणा किया? – 2000 रुपए
25. डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की है, उस अध्यादेश का क्या नाम है? – पेमेंट ऑफ वेजेस
26. गर्व 2 मोबाइल एप्प किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है? – ऊर्जा मंत्रालय
27. किस बैंक को भारत के वाणिज्य और उद्योग के एसोसिएट चैंबर्स द्वारा 'एसएमई ऋण के लिए बेस्ट बैंक' घोषित किया गया है? – विजया बैंक
28. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 8 रुपये में खाना तथा 5 रुपये में नाश्ता देने हेतु अन्नपूर्णा रसोई योजना का शुभारम्भ किया? – राजस्थान
29.  किस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु नया एवं सस्ता तरीका विकसित किया? – रूस
30. केंद्र सरकार ने हाल ही में आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से किस खाद्य पदार्थ पर आयात शुल्क खत्म कर दिया? – गेहूं
31. विश्व बैंक ने किस देश को एक प्राकृतिक गैस दक्षता के लिए मंजूर किए गए 10 करोड़ डॉलर का लोन रद्द किया? – पाकिस्तान
32. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार ने ब्लैकमनी की घोषणा हेतु कब तक का समय निर्धारित किया है? – 31 मार्च, 2017
33.  विश्व इकनोमिक फोरम में एनाल्ब्लिंग ट्रैक इंडेक्स में भारत को क्या स्थान प्राप्त हुआ है? – 102
34. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अपने केवाइसी (नो योर कस्टमर) में बदलाव कर दिया है, न्य नियम क्या है? – बैंक मोबाइल फोन पर वन टाइम पिन (ओटीपी)
35. किस बैंक ने हाल ही में मोबीकैश मोबाइल वॉलेट लांच किया? – भारतीय स्टेट बैंक
36. किस राज्य में देश का पहला कैशलेस बाजार लोगो को समर्पित किया गया? – छत्तीसगढ़
37. पाकिस्तान और किस देश के बीच सीधी रेल एवं मालवहन सेवा शुरु किया गया? – चीन
38. किस राज्य सरकार ने दिसम्बर 2016 में शराब पीने, बेचने और खरीदने पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया है? – गुजरात सरकार
39. दूरसंचार विभाग (डीओटी) जल्द ही किस पोर्टल का शुभारंभ करने की घोषणा की? – तरंग संचार
40. किस राज्य की जेल में दिसम्बर 2016 में बंद कैदियों के लिए टेलीफोन की सुविधा शुरू की गई है? – उत्तर प्रदेश
41. किस देश के राष्ट्रपति ने बड़ी मुद्रा 100 बोलिवर के नोट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया? – वेनेजुएला
42. किस देश की सीनेट ने 20 साल के सरकारी खर्च को फ्रीज करने को मंजूरी दी? – ब्राजील
43. किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा को वापस लिया है? – हांगकांग
44. भारत ने कितने देशों के साथ खुला आकाश समझौतों पर हस्ताक्षर किया? – छह
45. केंद्र सरकार द्वारा उत्तर-पूर्वी भारत में सामुदायिक रेडियो आरंभ करने के लिए कितना प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की गयी? – 90 प्रतिशत
46. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले ‘भारतीय कौशल संस्थान’ की आधारशिला उत्तर प्रदेश के किस शहर में रखी? – कानपुर
47. दिसम्बर 2016 के दौरान किस देश की दक्षिण अमेरिका के व्यापार संगठन मर्कोसुर की सदस्यता छीन ली गई? – वेनेजुएला
48. भारत विश्व में सबसे अधिक पवन ऊर्जा पैदा करने वाले देशों में कौन सा स्थान प्राप्त किया? – चौथा
49. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने 22 दिसंबर 2016 को किस ऐप का लोकार्पण किया? – टॉयलेट ऐप
50. डिजिटल इंडिया अवार्ड्स में किसे सर्वोत्तम मोबाइल एप्प श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार मिला? – सिटीजन कॉप मोबाइल एप्प.

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...