Saturday, 24 December 2016

*20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 दिसंबर वर्ष का 354 वाँ (लीप वर्ष में यह 355 वाँ) दिन है। साल में अभी और 11 दिन शेष हैं।

 *20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1971 - जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1991 - पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

1998 - 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को 'स्टार टाइम पत्रिका' ने 'मैन आफ़ दी इयर' घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।

1999 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।

2007 - पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

2008- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं।

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

*20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1949 - कैलाश शर्मा - एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।

1871 - गोकरननाथ मिश्र, भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद।

1936 - रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।

*20 दिसंबर को हुए निधन*

1968 - सोहन सिंह भकना - भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक।

2010 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

*20 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

 🇮🇳🇮🇳🇮🇳*अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस*


*अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस*


विवरण::
अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस
 प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है।

शुरुआत'::*संयुक्त राष्ट्र ने 22 दिसम्बर, 2005 में*

उद्देश्य:: *लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना*।

अन्य जानकारी::हेल्प4ह्यूमेन रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ने भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने की पहल की है।

यह संस्था हमेशा से देश में  *शांति, एकता और भाईचारे* की भावना के प्रसार के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस (अंग्रेज़ी: International Human Solidarity Day)

 प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस घोषित किया है।

*उद्देश्य*

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य है लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना।

दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी  
*जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं।*
हेल्प4ह्यूमेन रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ने भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने की पहल की है।

 यह संस्था हमेशा से देश में शांति, एकता और भाईचारे की भावना के प्रसार के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...