Monday, 21 March 2016

BSNL ने ग्राहकों को दिया होली का तोहफा, मिलेगा अधिक टॉक टाइम

 भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए होली पर 24 प्रतिशत तक अधिक टॉक टाइम की घोषणा की है। यह योजना 22 से 31 मार्च 2016 तक के सीमित समय तक लागू रहेगी। इस योजना में 290 रुपए में 310 रुपए का टॉक टाइम, 390 में 420 का, 890 में 1000 का, 2000 में 2200 का, 3000 में 3500 का टॉक टाइम व 5000 पर 6200 का टॉक टाइम प्रदान किया जाएगा। कन्ट्रोल रूम ब्रॉडबैंड की शिकायत बुक करते समय कई ग्राहकों को आई.वी.आर.एस. सिस्टम में असुविधा महसूस होती है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बी.एस.एन.एल. ने ब्रॉडबैंड फाल्ट ठीक करने के लिए एक कंट्रौल रूम की स्थापना की है। अब अजमेर जिले के बी.एस.एन.एल. के उपभोक्ता अपना ब्रॉडबैंड खराब होने पर अजमेर के टैलीफोन नंबर 2620183 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ठीक न होने की स्थिति में जानकारी भी ले सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...