Saturday, 19 March 2016

ये है आधार कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका

नई दिल्ली. अक्सर लोगों को आइडी कार्ड बनवाना झंझट का काम लगता है। वह इसे बनवाने के लिए एजेंट्स को मोटी रकम देते हैं और इस तरह घर बैठे उनका आइडी कार्ड पहुंच जाता है। लेकिन ऐसे तमाम आइडी कार्ड हैं जिन्हें बनवाना लोगों की अब जरूरत बन चुका है, इन सबसे जरूरी और सस्ता आइडी कार्ड है 'आधार'। जो आप बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।
यहां जाकर कर सकते हैं आवेदन
आधार कार्ड बनाने के लिए सरकार ने एजेंसीयों के जरिये अलग अलग जगहों पर कैंप लगाये जातें है। अगर आप इन कैंप में नहीं जा पाए हो तो आप अपने जिला के जीआरसी (जेंडर रिसोर्स सेंटर) या डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में जा कर आधार कार्ड के लिए आवेदन दे सकतें है।
बच्चों का भी बनता है आधार कार्ड
आधार कार्ड देश में रहने वाला कोई भी शख्स इसे बनवा सकता है। जिसके पास भारत कि नागरिकता का हो। बच्चों का भी आधार कार्ड बन सकता है। आधार कार्ड को बनवाने लिए साल भर में आप कभी भी समय आवेदन दे सकतें है।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत
आधार कार्ड के लिए अलग अलग सेंटर खोले जातें है। आधार कार्ड बनवाने के लिए सेंटर में पहचान और पते के तौर पर एक प्रमाण पत्र ले जाना होता है। प्रमाण पत्र में आप यह दस्तावेज़ लगा सकतें है पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी या दूसरे किसी सरकारी बिल की फोटो कॉपी भी जमा सकते हैं।
दस्तेवज न होने पर भी खबराए नहीं
अगर आपके पास कोई आइडी कार्ड नहीं है तो एमएलए, गैजटेड ऑफिसर, एमपी, मेयर से आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके परिवार में अगर किसी एक के पास भी अगर पहचान का सबूत है तो वह अपना आधार कार्ड बनवाकर, फिर परिवार के बाकी सदस्यों का कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए फोटो की जरूरत होती है, जो सेंटर पर ही खींची जाती है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है। और भरने के बाद उसे देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ठीक भी कर सकते हैं। आखिर में आपको एनरॉलमेंट नंबर दिया जाएगा। जिससे आप अपने आधार कार्ड कि एप्लीकेशन कि स्थिति जांच सकतें है। आधार कार्ड को हम ऑनलाइन नहीं बना सकतें है। हां हम आधार कार्ड कि एप्लीकेशन फॉर्म और आधार कार्ड कि स्थिति का जरुर पता लगा सकतें है। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकतें है।

No comments:

Post a Comment

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...