नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब रिजर्वेशन की स्थिति चेक करना और ज़्यादा आसान हो गया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक़ नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को पीएनआर चेक करने के लिए अब कोई सिक्योरिटी कोड नहीं देना होगा। दरअसल पहले यात्रियों को अपना पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए सिक्यूरिटी कोड 'कैप्चे' डालना होता था। यह व्यवस्था सुरक्षा कारणों से लागू की गई थी। लेकिन इस व्यवस्था से यात्रियों को परेशानी की खबरें सामने आ रही थी। लिहाज़ा रेलवे ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए यात्रियों को राहत दी है।
अब यात्री सीधे पीएनआर नंबर डालकर अपने रिजर्व टिकट का स्टेटस जान सकते हैं। आगरा सूत्रों के अनुसार इस व्यवस्था में अगर किसी यात्री को अपना पीएनआर चेक करना है तो उसे दस अंकों का अपना पीएनआर नंबर डालने के बाद 'कैप्चे सिक्योरिटी कोड' भी डालना पड़ता था। इससे यात्रियों का काफी समय भी बर्बाद होता था। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने फीडबैक में इस बात पर आपत्ति जताई थी कि जल्दबाजी में यदि वे अपना पीएनआर चैक करना चाहें तो उन्हें इस कोड के कारण परेशानी होती है। उन्हें अंग्रेजी के स्माल एवं कैपिटल लैटर्स के साथ नंबरों को डालना पड़ता है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब इसमें परिवर्तन कर दिया है।
No comments:
Post a Comment