Monday, 2 January 2017

*1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1 जनवरी📕📒📗📗📗

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 *जनवरी वर्ष का पहला दिन ह*ै। साल में अभी और 364 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 365 दिन)

*1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1515 - यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।


1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।

1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत।

1664 - छत्रपति *शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।*

1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।

1862 -  *भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।*

1877 -  *इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।*

1880 - *देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।*

1906 - ब्रिटिश सरकार *ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।*

1915 - *महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने *केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।*

1928 - अमेरिका में *पहला एयर कंडीशंड*कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।

*1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।**

1950 - अजाइगढ़ का *राज्य भारत संघ में मिलता है।*

1955 -  *भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।*

1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।

1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।

1992 - *भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।डाक्टर बुतरोस धाली ने सं.रा. संघ के महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।*

1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।

1994 - उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।

1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

*1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।*

1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।

2000 - न्यूजीलैंड से 860 किमी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।

2001 -अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।

2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।

2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।

2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।

2008 - *भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी,*

 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया। *भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।*

2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही *12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।* उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।

2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।

2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा  *सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।*

2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।

*1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति*

*1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता*

1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी

1894 - प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक

1914 - नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी

1920 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।

1941 - असरानी, फ़िल्म हास्य अभिनेता

1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर, भारतीय वैज्ञानिक

1950 - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक

1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता

1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार

1953 - सलमान खुर्शीद, राजनीतिज

्ञ1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ।

1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री

1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।

1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री

1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री

1937 - काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार

1914 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक

1875 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।

*1 जनवरी को हुए निधन*

1983 - डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

1933 - हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक।

1940- पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक।

1955 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

2008- प्रताप चन्द्र चंदर - पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।

*1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस

Sunday, 1 January 2017

*भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध - प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु*

*भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध - प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु*

*1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes)* समय : 326 ई.पू.
किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।

*2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War)* समय : 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।

*3. सिंध की लड़ाई* (समय : 712 ई.)
किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।

*4. तराईन का प्रथम युद्ध*(Battles of Tarain) समय : 1191 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।

*5. तराईन का द्वितीय युद्ध* (2nd Battles of Tarain) समय : 1192 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।

*6. चंदावर का युद्ध* (Battle of Chandawar) समय : 1194 ई.
किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।

*7. पानीपत का प्रथम युद्ध* (First Battle of Panipat ) समय : 1526 ई.
किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।

*8. खानवा का युद्ध* (Battle of Khanwa) समय : 1527 ई.
किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।

*9. घाघरा का युद्ध* (Battle of Ghagra) समय : 1529 ई.
किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।

*10. चौसा का युद्ध* (Battle of Chausal) समय : 1539 ई.
किसके बीच – शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया।

*11. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध* (Battle of Kanauj or Billgram) समय : 1540 ई.
किसके बीच – एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।

*12. पानीपत का द्वितीय युद्ध* (Second Battle of Panipat) समय : 1556 ई.
किसके बीच – अकबर और हेमू के बीच।

*13. तालीकोटा का युद्ध* (Battle of Tallikota) समय : 1565 ई.
किसके बीच – इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।


*14. हल्दी घाटी का युद्ध* (Battle of Haldighati) समय : 1576 ई.
किसके बीच – अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।


*15. प्लासी का युद्ध* (Battle of Plassey) समय : 1757 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।


*16. वांडीवाश का युद्ध* (Battle of Wandiwash) समय : 1760 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।


*17. पानीपत का तृतीय युद्ध* (Third Battle of Panipat)  समय : 1761 ई.
किसके बीच – अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।


*18. बक्सर का युद्ध*Battle of Buxar) समय : 1764 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।



*19. प्रथम मैसूर युद्ध* (समय : 1767-69 ई.)
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।


*20. द्वितीय मैसूर युद्ध* (समय : 1780-84 ई.)
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।


*21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध*(समय : 1790 ई.)
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।


*22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध*(समय : 1799 ई.)
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।


*23. चिलियान वाला युद्ध*(समय : 1849 ई.)
किसके बीच – ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।


*24. भारत चीन सीमा युद्ध* (समय : 1962 ई.)
किसके बीच – चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।


*25. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)* समय : 1965 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।


*26. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)*समय : 1971 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।


*27. कारगिल युद्ध (Kargil War)* समय : 1999 ई.
किसके बीच – जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।

2016 आईसीसी पुरस्कार के विजेताओं की सूची

2016 आईसीसी पुरस्कार के विजेताओं की सूची :
-
1. आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी) – रविचंद्रन अश्विन (भारत)✔✔
-
2. आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – रविचंद्रन अश्विन (भारत)✔
-
3. आईसीसी ODI क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – क्विंटन डि काक (दक्षिण अफ्रीका)✔
-
4. आईसीसी महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)✔
-
5. आईसीसी Women’s T20I क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)✔
-
6. आईसीसी T20I वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी 20 प्रदर्शन – कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्ट इंडीज) ✔
-
7. आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)✔
-
8. आईसीसी एसोसिएट/संबद्ध क्रिकेटर ऑफ़ दि ईयर – मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)✔
-
9. आईसीसी स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड – मिस्बाह-उल-हक़ (पाकिस्तान)✔
-
10. आईसीसी अंपायर ऑफ़ दि ईयर (डेविड शेफर्ड ट्राफी) – मराइस इरासमस✔

One. Week current affairs

One. Week current affairs
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

• नागरिक डेटाबेस बनाने के लिए हरियाणा ने जिस राज्य के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया: आंध्र प्रदेश

• फार्क विद्रोहियों के लिए क्षमादान प्रस्ताव जिस देश ने पारित किया है: कोलंबिया

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2016 को आधार आधारित जिस मोबाइल पेमेंट ऐप को जारी किया: भारत इंटरफेस फॉर मनी

•    वह टीम जिसने हाल ही में हीरो इंडियन सुपर लीग जीती: एटलेटिको डी कोलकाता

•    इन्हें हाल ही में महापुरुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया: मैरी कॉम

•    हरित और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहायता हेतु भारत ने जिस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए: भूटान

•    डार्क मैटर पर प्रकाश डालने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जिस प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री का 25 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: वेरा रूबीन

•    आरबीआई द्वारा जारी फाइनेंशियल स्टेबिलिटिली रिपोर्ट में मार्च-2017 तक अनुमानित ग्रॉस एनपीए: 9.1 से 9.8 प्रतिशत

•    वह दो देश जिनके मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास प्रतिकार-I आयोजित किया जायेगा: नेपाल और चीन

•    लश्कर-ए-तैयबा का छात्र संगठन जिसे अमेरिका ने प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया: अल मुहम्मदिया स्टूडेंट्स

•    वह देश जिसने भारत द्वारा प्रस्तावित ओपन स्काई ऑफर को अस्वीकार कर दिया:  नेपाल

•    वह देश जहां विश्व का सबसे ऊंचा पुल आम जनता के लिए खोल दिया गया: चीन

•    जिस पूर्व टैस्ट तेज गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाले तीन टी20 मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया: जासन गिलेस्पी

•    शिंजो अबे जिस घटना पर संवेदना व्यक्त करने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री बने हैं: पर्ल हार्बर

•    केन्द्र सरकार ने तिरूपुर रंगाई उद्योग के लिए जितने करोड़ रूपए मंजूर किए: 200 करोड़

•    केंद्रीय कैबिनेट ने जितने फार्मास्युटिकल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री को मंजूरी दी: चार

•    रेलवे ने चार्ट बनने के बाद खाली बची सीटों पर किराये में जितने  प्रतिशत छूट देने की घोषणा की: 10 प्रतिशत

•    भारतीय वायु सेना ने जिस राज्य के तूतिंग में अपने एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड का परिचालन शुरू कर दिया: अरुणाचल प्रदेश

•    हाल ही में नील ब्रूम की शतकीय पारी के कारण न्यूज़ीलैंड ने इस देश को हराकर सीरीज़ जीती: बांग्लादेश

•    वह राज्य जहां विश्व बैंक द्वारा ग्रामीण सड़कों के विकास कार्य हेतु 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की गयी: बिहार

•    वह राज्य जहां अटल नवीकरण और शहरी पुनरोद्धार मिशन के तहत 266 करोड़ रुपये मंजूर किये गये: दिल्ली

•    इन्हें हाल ही में जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया: एस पी वैद्य

•    पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नाम है: चश्मा-3

•    समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतने  साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: 117 साल

•    टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच ने संन्यास की घोषणा की. वे जिस देश की है: सर्बिया

•    वह समस्या जिससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सिस्टम लॉन्च किया: कॉल ड्रॉप की समस्या

•    कोका-कोला इंडिया ने बॉलीवुड के जिस अभिनेता को थम्सअप इंडिया का नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया: रणवीर सिंह

•    वह राज्य जो वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा: मेघालय

•    केंद्रीय मंनत्रिमंडल ने हाल ही में नोट बंदी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की है. इसमे जो प्रावधान किए गए: आगामी 31 मार्च से बंद नोट रखना दंडनीय अपराध घोषित

•    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जिस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है: अनिल बैजल

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र की जितनी दवा कम्पनियों को बकाया भुगतान हेतु अतिरिक्ति पड़ी जमीन को आवश्यकतानुसार बेचने की मंजूरी प्रदान की: चार

•    तुर्की और रूस, सीरिया संघर्ष-विराम की योजना पर सहमत हो गए, यह संघर्ष-विराम जब लागू किए जाने की उम्मीद है: 28 दिसम्बर 2016 की रात्रि

•    अरूणाचल प्रदेश के तुतिंग में स्थि‍त भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक हवाई अड्डा एएलजी का शुभारम्भ किया गया, इसका लोकार्पण जिसने किया: रक्षा मंत्री मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पारीकर

•    वह शहर जहां इंडियन आयल ने सभी पेट्रोल पंप कैशलेस करने का फैसला लिया गया: पटना

•    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को इस सरकारी सेवा में 50 प्रतिशत अरक्षण दिए जाने की घोषणा की गयी: न्यायिक सेवा

•    असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए आरंभ किया गया स्वास्थ्य बीमा: अटल अमृत स्वास्थ्य बीमा

•    प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राज्य में चार धाम महामार्ग परियोजना का शिलान्यास किया: उत्तराखंड

•    रेल मंत्रालय द्वारा रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के लिए मुआवजा राशि 4 लाख से बढ़ाकर की गयी: 8 लाख रुपये

•    हाल ही में एनसीसी के महानिदेशक जिसे नियुक्त किया गया: लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ

•    मध्य प्रदेश के जिस पूर्व मुख्यमंत्री का 28 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: सुंदरलाल पटवा

•    जिस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया: चीन

•    एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के जितने करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है: 95 करोड़

•    वह राज्य जो 10वीं बार राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बना: केरल

•    विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जिस संख्या में एनजीओ के लाइसेंस निरस्त किए: 20 हजार

•    निम्न में से जिस देश की सरकार ने व्यापार का हवाला देते हुए सबसे बड़े नोट 5000 रुपये का चलन बंद करने से इंकार कर दिया: पाकिस्ता‍न

•    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना के निष्पादन हेतु जितने करोड़ धनराशि ऋण जारी किया: 406 करोड़ रूपए

•    जिस पूर्व मंत्री को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया: सुरेश कलमाड़ी

•    गुजरात रणजी टीम के ओपनर का नाम, जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विश्व में नया रिकॉर्ड बनाया: समित गोहेल

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ने इस स्थान पर ऑल वेदर रोड का उद्घाटन किया गया: देहरादून

•    वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू द्वारा चीन में वापस लिए गये वाहनों की संख्या: 1.93 लाख

•    चीन द्वारा बनाया गया पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ विमान जिसकी तुलना अमेरिका के एफ-35 से की जा रही है: एफसी-31

•    वह राज्य जिसमे प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली 2जी एथेनॉल बायो रिफाइनरी का उद्घाटन किया: पंजाब

•    भारत के पड़ोसी राज्यों में मौजूद अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता के लिए 15,000 रुपये के स्थान इतनी फीस देनी होगी: 100 रुपये

•    अमूल पश्चिम बंगाल में जितने करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की: 200 करोड़

•    जिसने सागरमाला विकास कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

•    सेना निशानेबाजी इकाई के सत्येंद्र सिंह ने 60वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जो पदक जीता: स्वर्ण पदक

•    जिस राज्य सरकार ने 'अटल-अमृत अभियान' योजना की शुरुआत की: असम सरकार

•    जिस बैंक ने व्यापारियों के लिए ‘इजी पे’ एप्प की शुरूआत की: आईसीआईसीआई बैंक

•    एनसीसी के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल का नाम: लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ

•    एनटीपीसी ने जिस देश के बिजली प्राधिकरण के साथ बिजली खरीद समझौता किया: नेपाल

•    केंद्र सरकार ने रेलवे एक्सीडेंट के मामले में दिए जाने वाले मुआवजे की रकम को जितने गुना करने का फैसला किया: दो

•    जिस राज्य के उपमुख्यमंत्री ने आतंकी हमलों, हाईजैकिंग और राज्य में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने हेतु विशेष बल के गठन की घोषणा की: पंजाब

•    पश्चिम बंगाल से तृणमूल पार्टी के जिस सांसद और अभिनेता ने राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया: मिथुन चक्रवर्ती

•    वह रोबोट जिसने जलवायु के आंकड़े एकत्रित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया: सीफ्लोर रोबोट

•    जिस राज्य सरकार ने ईंधन हेतु कैशलेस भुगतान के लिए अपने ड्राईवरों को पैट्रो कार्ड जारी किये है: हरियाणा सरकार

•    जिन बायोपिक फ़िल्मों को ऑस्कर हेतु योग्य माना गया है: एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी और सरबजीत

•    जिस गोल्फर ने पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीता: रशीद खान

•    दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर का नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया: जॉर्ज माइकल

•    जिस गोल्फर ने रसेल टूर गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता: पारिया जुंहासावासडिकुल

•    केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने जिस नदी प्रबंधन बोर्ड की सहायता के लिए एक समिति का पुनर्गठन किया है: कृष्णा नदी

•    जिस देश की बस्तियों की समाप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वोट किया: इजरायल

•    जिसने 24 दिसम्बर 2016 को मुंबई तट पर स्थित अरब सागर के एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

•    वह बैंक जिसने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है: भारतीय रिजर्व बैंक

•    जिस स्थान पर 60 हजार वर्ग किमी के डेड जोन का पता चला: बंगाल की खाड़ी

•    भारत की सर्वाधिक लंबी रेंज वाली इंटरकॉन्टीनेंटल मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल का 26 दिसम्बर 2016 को ओडिशा के जिस स्थान पर सफल परीक्षण किया गया: अब्दुल कलाम आईलैंड

•    भारतीय राजमुद्रा के उस चित्रकार का नाम जिनका लम्बी बमारी के बाद इंदौर में निधन हो गया: दीनानाथ भार्गव

•    केन्द्र सरकार ने 25 दिसम्बर 2016 को सुशासन दिवस मनाया. यह सुशासन दिवस जिस पूर्व प्रधान मंत्री के नाम पर मनाया गया: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

•    जिस देश ने विश्व बैंक से आग्रह किया कि वह सिंधु जल समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धता पूरी करे: पाकिस्तान

भारत की मुख्य नदीयाॅ के बारे मे जानिए

1.सिन्धु नदी
➖➖➖➖➖
सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है। सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।


2.झेलम नदी
➖➖➖➖➖
झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं तथा चेनाब नदी में मिल जाती है। झेलम नदी की की कुल लंबाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किमी है


3.व्यास नदी
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुण्ड से हुआ है । यह कुल लंबाई 470 किमी तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।


4.चेनाब नदी
➖➖➖➖➖
चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के समांतर बहते हुए किशतबार के निकट पीर पंजार में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।


5.रावी नदी
➖➖➖➖➖
रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है एवं पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 720 किमी है।


6.सतलज नदी
➖➖➖➖➖
सतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है। यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिल जाती है। भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 किमी है। प्रसिद्ध भाखड़ा - नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है।


7.गंगा नदी
➖➖➖➖➖
गंगा नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। वास्तव में अलखनन्दा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है। गंगा नदी दक्षिण - पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है। बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है तथा भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे विश्व प्रसिद्ध सुंदरवन का डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, इत्यादि हैं।


8.यमुना
➖➖➖➖➖
यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है । इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूछ पहाड़ी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं। यह लगभग 1375 किमी का सफर तय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में टोंस , चम्बल, बेतवा , केन , तथा काली सिंध आदि शामिल हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी माना जाता है ।


9.चम्बल
➖➖➖➖➖
चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले मे स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है। यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी की लंबाई लगभग 950 किमी है। यह नदी बीहड़ों ( गड्ढे) का निर्माण करती है।


10.घाघरा
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।

11.गोमती
➖➖➖➖➖
गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी मे मिल जाती है


12.गण्डक
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखलाओ से हुआ है। नेपाल में इस नदी को शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा मे बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी की लंबाई लगभग 425 किमी है।


13.कोसी
➖➖➖➖➖
कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रुप में सात धाराओ से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास से निकलती है। बिहार के मैदानी भागों मे बहते हुए यह नदी भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है। कोसी नदी की लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए कुख्यात है। यह प्रतिवर्ष बिहार मे जन धन की अपार क्षति पहुंचाती है इसलिए इसे बिहार का शोक कहा जाता है।


14.दमोदर नदी
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम छोटा नागपुर के पठार में स्थित प्लामू पहाड़ी से हुआ है। यह झारखंड से बहती हुई पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है तथा हुगली नदी में मिल जाती है। दमोदर नदी द्वारा पश्चिम बंगाल में बांड से भारी तबाही लाती है , इसलिए इसे पश्चिम बंगाल का शोक कहा जाता है। इस नदी पर दमोदर नदी घाटी परियोजना संचालित है जो अमेरिका की टेन्सी नदी घाटी परियोजना पर आधारित है


15.बेतवा नदी
➖➖➖➖➖
बेतवा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश से होता है।यह रायसेन जिले में स्थित कुमारगाँव के निकट विंध्यांचल पर्वत से निकलती है। इस नदी की लंबाई 475 किमी है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी मिल जाती है। इस नदी पर माताटीला एवं राजघाट बांध निर्मित है।


16.सोन
➖➖➖➖➖
सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से हुआ है। यह मध्यप्रदेश के रीवा एवं सीधी जिलों से बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में मिल जाती है। सोन नदी की लंबाई लगभग 775 किमी है। इस नदी पर बाणसागर परियोजना एवं रिहन्द परियोजना संचालित है।


17.ब्रह्मपुत्र
➖➖➖➖➖
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। इस नदी का उद्गम स्थल समुद्र तल से 5,150 ऊंचाई पर स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में सांग्पो नाम से जानी जाती है तथा भारत में अरुणाचल प्रदेश से प्रवेश करने के बाद यह दिहांग कहलाती है। असम में इसे ब्रह्मपुत्र नाम से जाना जाता है तथा बांग्लादेश में इसे जमुना कहा जाता है। गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के संगम के बाद दोनों की सम्मिलित धारा को मेघना कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 2,900 किमी है तथा भारत में यह 916 किमी लम्बी है। इस नदी पर असम राज्य में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजेली द्वीप स्थित है।


18.नर्मदा
➖➖➖➖➖
यह नदी मध्यप्रदेश के विंध्याचल पर्वत में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। यह अपने उद्गम स्थान से पश्चिम की ओर 1312 किमी की दूरी तय करती हुई गुजरात में भड़ौच के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा नदी पर डेल्टा का निर्माण नही करती यह एश्चुअरी का निर्माण करती है। इस नदी पर इंदिरा सागर परियोजना, ओंकारेश्वर परियोजना एवं सरदार सरोवर परियोजना निर्मित है।


19.ताप्ती
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास हुआ है। ताप्ती नदी पश्चिम की ओर नर्मदा नदी के समानांतर बहती हुई गुजरात में सूरत के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 724 किमी है।


20.महानदी
➖➖➖➖➖
महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित सिंहवा पहाड़ी से होता है। यह नदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य में 857 किमी बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी पर उड़ीसा राज्य में प्रसिद्ध हीराकुंड बांध बना है।


21.गोदावरी
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है इसकी लंबाई 1465 किमी है। अपने विशाल आकार के कारण इस नदी को दक्षिण की गंगा एवं वृद्ध गंगा नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।


22.कृष्णा
➖➖➖➖➖
कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर निकट एक झरने निकलती है। यह महाराष्ट्र कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में बहते हुए विजयवाड़ा के निकट विभिन्न शाखाओं में बंगाल की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 1400 किमी है। कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना तथा श्री शैलम परियोजना निर्मित है।


23.कावेरी
➖➖➖➖➖
कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले में स्थित ब्रम्हागिरी की पहाड़ियों से हुआ है। कावेरी नदी में प्रसिद्ध शिवसमुद्रम् जलप्रपात स्थित हैं। यह नदी 800 किमी दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

24.क्षिप्रा
➖➖➖➖➖
क्षिप्रा नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी पहाड़ी से निकलती है। इस नदी के किनारे उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में कुम्भ का मेला लगता है।


25.माही
➖➖➖➖➖
इस नदी का उद्गम अरावली पर्वत श्रृंखला से होता है तथा यह गुजरात में खंबात की खाड़ी में गिरती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती हैं।

26.सावरमती
➖➖➖➖➖
सावरमती राजस्थान के उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है तथा खंबात की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी के किनारे अहमदाबाद तथा गांधीनगर बसे हुए हैं।


LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...