Friday, 30 December 2016

प्राचीन भारत- बौद्ध धर्म

प्राचीन भारत- बौद्ध धर्म
1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?
- गौतम बुद्ध
2. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?
- 563 ई०पू०
3. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान का नाम क्या है ?
- कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान
4. किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?
- महात्मा बुद्ध
5. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
- सिद्धार्थ
6. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था ?
- शुद्धोधन
7. इनके माँ का नाम था ?
- मायादेवी
8. महात्मा बुद्ध के शौतेली माँ का नाम क्या था ?
- प्रजापति गौतमी
9. महात्मा बुद्ध के पत्नी का नाम क्या था ?
- यशोधरा
10. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था ?
- राहुल
11. गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था ?
- चन्ना
12. गौतम बुद्ध कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकाल पड़े ?
- 25 वर्ष
13. सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है ?
- महाभिनिष्क्रमण
14. बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था ?
- आलारकलाम
15. बुद्ध ने अपने प्रथम गुरु से कौन सी शिक्षा प्राप्त की ?
- सांख्य दर्शन
16. गौतम बुद्ध के दुसरे गुरु का नाम क्या था ?
- रुद्रक
17. उरुवेला में कितने ब्राह्मण बुद्ध के शिष्य बने ?
- पांच
18. बुद्ध के पांचों शिष्य के नाम क्या थे ?
- कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी और महानामा
19. 35 वर्ष की आयु में बिना अन्न-जल ग्रहण किए आधुनिक बोधगया में निरंजना (फल्गु) नदी के तट पर, पीपल वृक्ष के निचे कितने वर्ष की कठिन तपस्या के बाद बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
- 6 वर्ष
20. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?
- गौतम बुद्ध और तथागत
21. सिद्धार्थ का गोत्र क्या था ?
- गौतम
22. गौतम बुद्ध को किस रात्रि के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
- वैशाखी पूर्णिमा
23. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?
- वाराणसी के निकट सारनाथ
24. उपदेश देने की इस घटना को क्या कहा जाता है ?
- धर्मचक्रप्रवर्तन
25. महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश को किस भाषा में दिया ?
- पाली
26. बौद्धधर्म के त्रिरत्न कौन-कौन है ?
- बुद्ध, धम्म और संघ
27. बौद्ध धर्म में प्रविष्टि को क्या कहा जाता था ?
- उपसम्पदा
28. बुद्ध के अनुसार देवतागण भी किस सिद्धान्त के अंतर्गत आते है ?
- कर्म के सिद्धान्त
29. बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा है ?
- निर्वाण
30. बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में बंटे थे ?
- दो (भिक्षुक और उपासक)
31. जिस स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी, वह स्थान क्या कहलाया ?
- बोधगया
32. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी ?
- 483 ई०पू० में कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
33. महात्मा बुद्ध की मृत्यु की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है ?
- महापरिनिर्वाण
34. महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था ?
- “सभी वस्तुए क्षरणशील होती है अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए l
35. प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था ?
- अजातशत्रु
36. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?
- पाटलिपुत्र
37. गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय और आत्मीय शिष्य कौन थे ?
- आनंद
38. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
- बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी
39. भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय किस राजा को जाता है ?
- सम्राट अशोक
40. बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन कौन थे ?
- काल्लिक तपासु
41. बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बना था ?
- मथुरा कला
42. सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?
- गांधार शैली
43. बौद्ध का परम धर्म लक्ष्य है ?
- निर्वाण
44. धार्मिक जुलूस की शुरुआत सबसे पहले किस धर्म से शुरू की गयी थी ?
- बौद्धधर्म
45. बौद्धों का सर्वाधिक पवित्र त्योहार क्या है ?
- वैशाख पूर्णिमा
46. वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है ?
- बुद्ध पूर्णिमा
47. अनीश्वरवाद को मानने वाले कौन-कौन धर्म है ?
- बौद्धधर्म एवं जैनधर्म
48. बुद्ध ने किसके प्रमाणिकता को स्पस्टतः नकार दिया था ?
- वेदों के
49. सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था ?
- मोगलीपुत्त तिस्सा
50. चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?
- कुण्डलवन (कश्मीर)
__________________________________________

महत्वपूर्ण शोध संस्थान

महत्वपूर्ण शोध संस्थान♦

💠प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान
✅गाँधीनगर

💠भारतीय रासायनिक जैविक संस्थान
✅कोलकाता

💠केन्द्रीय काँच तथा मृतिका अनुसंधान संस्थान
✅कोलकाता

💠भारतीय मौसम वेधशाला
✅पुणे

💠राष्ट्रीय समुद्री विज्ञान संस्थान
✅पणजी

💠केन्द्रीय तम्बाकू शोध संस्थान
✅राजमुंदरी

💠केन्द्रीय लीची अनुसन्धान केंद्र
✅मुजफ्फरपुर

💠राष्ट्रीय धातु विज्ञान प्रयोगशाला
✅जमशेदपुर

💠कोशकीय तथा आणविक जीवविज्ञान केंद्र
✅हैदराबाद

💠केन्द्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसन्धान संस्थान
✅दुर्गापुर

💠केन्द्रीय चावल अनुसंधान संस्थान
✅कटक

💠केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान
✅शिमला

💠केन्द्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान
✅रुड़की

💠केन्द्रीय वन अनुसंधान संस्थान
✅देहरादून

💠औद्योगिक विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान
✅लखनऊ

💠केंद्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान
✅लखनऊ

💠भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
✅नई दिल्ल

💠भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान
✅नई दिल्ली

💠भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
✅नई दिल्ली

💠केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान
✅नई दिल्ली

💠अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
✅नई दिल्ली

💠केंद्रीय गन्ना प्रजनन अनुसंधान संस्थान
✅कोयम्बटूर

💠भारतीय चीनी तकनीकी संस्थान
✅कानपुर

💠केंद्रीय नारियल अनुसंधान संस्थान
✅काशरगोड

💠भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
✅ट्राम्बे

💠भारतीय खगोल संस्थान
✅बंगलुरु

💠राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान
✅करनाल

💠राष्ट्रीय भू भौतिकी अनुसंधान संस्थान
✅हैदराबाद

💠भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग
✅कोलकाता

💠केंद्रीय जूट प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
✅कोलकाता

💠डीजल लोकोमोटिव वर्क्स
✅वाराणसी

💠भारतीय भू - चुम्बकीय संस्थान
✅मुंबई

💠केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान
✅धनबाद

💠केंद्रीय ईधन अनुसंधान संस्थान
✅झरसुगोड़ा

💠भारतीय लौह अनुसंधान संस्थान
✅रांची

💠केंद्रीय नमक और समुद्री रासायन अनुसंधान संस्थान
✅भावनगर

💠केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
✅मैसूर

💠कपड़ा उद्योग अनुसंधान संस्थान
✅अहमदाबाद

💠केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान
✅चेन्नई

💠उच्च अक्षांश अनुसंधान प्रयोगशाला
✅ गुलमर्ग

💠 केंद्रीय शाक-भाजी प्रजनन केंद्र
✅ कुल्लू

💠 सेन्टर फॉर DNA फिंगर प्रिँटिँग एण्ड डायग्नोस्टिक्स
✅ हैदराबाद

💠 केंद्रीय फसल शोध संस्थान
✅ त्रिवेंद्रम

💠 केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान
✅ नागपुर

💠केंद्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान
✅ नागपुर

💠 भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान
✅ बंगलूरू

💠 राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र
✅ इंदौर

💠 केन्द्रीय चारा बीज उत्पादन फार्म
✅कर्नाटक में हैसरघट्टा

*Daily GK Update : 29th December, 2016

*Daily GK Update : 29th December, 2016

1🔵🔴. महत्वपूर्ण कैबिनेट मंजूरियां : 28 दिसम्बर 2016

i. 28 दिसम्बर 2016 को केंद्र सरकार ने गतिविधियों और परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी.

ii. 31 मार्च के बाद खत्म कर दिए गए नोट्स के साथ पाए गए व्यक्ति को दंडित करने से संबंधित अध्यादेश.

iii. वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क परियोजनाओं को

iv.  ISA के फ्रेमवर्क समझौते के अनुसमर्थन के लिए पूर्व पोस्ट कार्योत्तर को

v. सर्वोच्च गलियारा विकास निकाय के लिए मंजूरी

vi. अमृत के तहत दिल्ली के लिए 266 करोड़ रु के निवेश को मंजूरी


2. 🔵🔴साउथ इंडियन बैंक ने पूर्णतः एनआरआई केन्द्रित एक मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन SIB Mirror+ शुरू की

i. साउथ इंडियन बैंक ने पूर्णतः एनआरआई केन्द्रित एक मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन SIB Mirror+ शुरू किया है जो सभी मोबाइल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा.

ii. यह नई एप 'ई-लॉक' सुविधा,  शुरू करने के बाद लायी गई है जो डिजिटल लेनदेन को सभी धोखाधड़ी से सुरक्षित करने के लिए एक ही टैप पर समाधान उपलब्ध कराता है.


3.🔵🔴 हरियाणा सरकार देश की पहली केटरपिलर ट्रेन बनायेगी

i. हरियाणा सरकार ने "केटरपिलर ट्रेन" की अभिनव अवधारणा के लिए एक पायलट कॉरिडोर स्थापित करने का निर्णय लिया है, जो गुडगाँव शहर में शहर के ट्रैफिक के ऊपर चलेगी.

ii. "केटरपिलर ट्रेन" की अवधारणा जिसे C-Train के नाम से भी जाना जाता है, का विकास भारतीय रेलवे के एक इंजीनियर अश्वनी कुमार उपाध्याय द्वारा एमिल जैकब के साथ संयुक्त रूप से किया गया था.


4. 🔵🔴राजस्थान के लेखक सत्य नारायण को बिहारी पुरस्कार के लिए चुना गया

i. प्रख्यात राजस्थानी लेखक सत्य नारायण को के के बिरला फाउंडेशन द्वारा 26वें बिहारी पुरस्कार, 2016 के लिए चुना गया है.

ii. नारायण को ये पुरस्कार 2010 में प्रकाशित उनकी हिंदी पुस्तक 'यह एक दुनिया' के लिए दिया जाएगा. यह पुस्तक समकालीन दुनिया में जीवन की विभिन्न परिस्थितियों का एक सूक्ष्म चित्रण है.


5.🔵🔴 अनिल बैजल होंगे दिल्ली के नए उप-राज्यपाल

i. 1969 बैच के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनिल बैजल को दिल्ली का 21वां उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे नजीब जंग का स्थान लेंगे.

ii. अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह सचिव रह चुके हैं. 70 वर्षीय बैजल फिलहाल थिंक टैंक विवेकानंद फाउंडेशन की कार्यकारी परिषद में हैं.


6. 🔵🔴भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को किया आसान

i. बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत 1 जनवरी 2017 से कन्फर्म टिकट वाले बांग्लादेशी नागरिकों को बिना ई-टोकन या अपॉइंटमेंट बगैर, सीधे वीज़ा आवेदन जमा करने की इजाज़त देगा.

ii. हालांकि, इसके लिए यात्रा की तारीख वीज़ा आवेदन के 7 दिन बाद लेकिन 1 महीने की अवधि के भीतर की ही होनी चाहिए.


7. 🔵🔴अमूल की 'इंडिया 3.0' पुस्तक लांच

i. अमूल ने 'अमूल इंडिया की 3.0' पुस्तक का अपडेट संस्करण लांच किया.

ii. पुस्तक का अनावरण सामाजिक टीकाकार संतोष देसाई, अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी, पत्रकार इन्द्रजीत हाजरा, राहुल डा कुन्हा और जय अर्जुन सिंह द्वारा किया गया.


8. 🔵🔴उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मरीज़ों के लिए मुफ्त विमान सेवा शुरू

i. उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को उत्तरकाशी ज़िले के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में खराब संपर्क व स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनज़र गरीब, बुज़ुर्ग और बीमार लोगों के लिए अस्थायी मुफ्त विमान सेवा शुरू की.

ii. यह सेवा 1 महीने के लिए होगी जिसमें एक विमान सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को जॉलीग्रांट से चिनयालीसौर के लिए उड़ान भरेगा और वापस आएगा.

9.🔵🔴 द. कोरिया ने क्वॉलकॉम पर लगाया रिकॉर्ड 5,820 करोड़ रु का जुर्माना

i. दक्षिण कोरिया के एंटीट्रस्ट रेग्युलेटर ने अमेरिकी चिपसेट कंपनी क्वॉलकॉम पर अनुचित व्यापार व्यवहार और एकाधिकार का गलत लाभ उठाने के लिए रिकॉर्ड 5,820 करोड़ रु ($853 मिलियन) का जुर्माना लगाया है.

ii. क्वॉलकॉम पर हैंडसेट निर्माताओं से जबरन रॉयल्टी वसूलने और इंटेल, सैमसंग जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों को ज़रूरी पेटेंट के लाइसेंस देने से इनकार करने का आरोप है.


10🔵🔴. एसपी वैद जम्मू & कश्मीर के नए डीजीपी नामित

i. जम्मू और कश्मीर की कैबिनेट ने 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी और स्पेशल डीजी (डॉ शेष पाल वैद समन्वय और कानून व्यवस्था) को राज्य की पुलिस के नया डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

ii. डॉ वैद, डीजीपी के राजेंद्र का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल 31 दिसम्बर 2016 को समाप्त होगा.


11. 🔵🔴मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा का निधन

i. वयोवृद्ध भाजपा नेता और दो बार मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा का ए

क संक्षिप्त बीमारी के बाद हृदयाघात से निधन हो गया.

ii. 92 वर्षीय पटवा केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे.


12🔵🔴. हरित एवं टिकाऊ निर्माण के लिए भारत और भूटान ने समझौते पर हस्ताक्षर किये

i. हिमालयी साम्राज्य भूटान में हरित और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहायता के लिए भारत ने भूटान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

ii. भारत के शहरी विकास मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और भूटान के निर्माण और मानव बस्तियों के मंत्रालय के अंतर्गत इंजीनियरिंग सेवा विभाग ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किये.


13. 🔵🔴मेघालय करेगा 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

i. 2016 के पूर्व में असम के साथ 12वें एशियाई खेलों की सफल सह-मेजबानी के बाद, अब मेघालय को राज्य बनने के 50 वर्ष होने के साथ, 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी मिली है.


14. 🔴🔵आईओए ने सुरेश कलमाड़ी, अभय सिंह को आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया

i. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आईओए का मानद आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया है.


15. 🔴🔵गुजरात के समित गोहेल ने 359 रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाया

i. गुजरात के सलामी बल्लेबाज समिट गोहेल ने रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में ओड़िशा के खिलाफ खेलते हुए 27 दिसम्बर को नाबाद रहते हुए 359 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

ii. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओपनिंग बल्लेबाज द्वारा यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.


16. स्टार वार्स की अभिनेत्री कैरी फिशर का 60 वर्ष की अवस्था में निधन

i. स्टार वार्स फिल्म सीरीज में प्रिंसेस लिया की भूमिका के लिए जानी जाने वाली, अभिनेत्री कैरी फिशर का, एक हृदयाघात के बाद लोस एंजेल्स में 60 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया.
ii. कैरी फ्रांसिस फिशर एक अमेरिकी अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म निर्माता और व्यंग्यकार हैं.


17.🔴🔵 प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री वेरा रूबीन का निधन

i. डार्क मैटर पर प्रकाश डालने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री वेरा रूबीन का रविवार को निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं.

ii. वेरा ने ही पता लगाया था कि आकाशगंगा उस तरह से नहीं घूमती है जैसी भविष्यवाणी उसके बारे में की गई है.

*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

*30 दिसंबर*

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 30 दिसंबर वर्ष का 364 वाँ (लीप वर्ष में यह 365 वाँ) दिन है। साल में अभी और 1 दिन शेष हैं।

*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी हैं।

1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर हैं।

1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।

1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक।

1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता

*30 दिसंबर को हुए निधन*

1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।

1930 - रामन् महर्षि, भारतीय संत।

1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।

1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

🔵🔴📕📕📕
प्रकाशवीर शास्त्री



पूरा नाम::प्रकाशवीर शास्त्री

अन्य नाम::ओमप्रकाश त्यागी (वास्तविक नाम)
जन्म::30 दिसम्बर, 1923

जन्म भूमि::गाँव रेहड़ा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु::23 नवम्बर, 1977

मृत्यु स्थान;::उत्तर प्रदेश

अभिभावक:;पिता- श्री दिलीप सिंह त्यागी

नागरिकता::भारतीय

प्रसिद्धि::प्रकाशवीर शास्त्री का नाम भारतीय राजनीति में उच्चकोटि के भाषण देने वालों में लिया जाता है।

शिक्षा::एम.ए. (स्नातकोत्तर)

विद्यालय::आगरा विश्वविद्यालय

भाषा::हिन्दी
अन्य जानकारी::प्रकाशवीर शास्त्री संस्कृत के विद्वान् और आर्यसमाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे।
*ये तीन बार (दूसरी, तीसरी और* चौथी) लोकसभा के सांसद रहे*

प्रकाशवीर शास्त्री:: (अंग्रेज़ी: Prakash Vir Shastri, जन्म- 30 दिसम्बर, 1923, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 23 नवम्बर, 1977) भारतीय संसद के लोकसभा सदस्य थे।
 ये संस्कृत के विद्वान् और आर्यसमाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे। इनका वास्तविक नाम 'विद्या शंकर शास्त्री' था।

 प्रकाशवीर शास्त्री का नाम भारतीय राजनीति में उच्चकोटि के भाषण देने वालों में लिया जाता है।

प्रकाशवीर के भाषणों में तर्क बहुत शक्तिशाली होते थे। उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक बन जाते थे।

*ऐसा माना जाता है कि एक बार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि प्रकाशवीर जी उनसे भी बेहतर वक्ता थे।*

*जीवन परिचय*

प्रकाशवीर शास्त्री का जन्म 30 दिसम्बर, 1923 को उत्तर प्रदेश के गाँव रेहड़ा में हुआ। वह किशोरावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हो गये और इसी बीच आगरा विश्वविद्यालय से एम.ए. (स्नातकोत्तर) की डिग्री प्राप्त की। बाद में प्रकाशवीर गुरुकुल वृन्दावन के कुलपति बने। उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त हुई।

*कार्यक्षेत्र*

प्रकाशवीर शास्त्री ने हिंदी, धर्मांतरण, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों तथा पांचवें और छठे दशक की अनेक ज्वलंत समस्याओं पर अपने बेबाक विचार व्यक्त किए। 1957 में आर्य समाज द्वारा संचालित हिंदी आंदोलन में उनके भाषणों ने जबर्दस्त जान फूंक दी थी। सारे देश से हजारों सत्याग्रही पंजाब आकर गिरफ्तारियाँ दे रहे थे। सन् 1958 में स्वतंत्र रूप से लोकसभा सांसद बनकर संसद में गये।

 प्रकाशवीर शास्त्री संयुक्त राज्य संगठन में हिन्दी बोलने वाले पहले भारतीय थे जबकि दूसरे अटल बिहारी वाजपेयी।

*आर्य समाज के समर्थक*

प्रकाशवीर शास्त्री, स्वामी दयानन्द जी तथा आर्य समाज के सिद्धान्तों में पूरी आस्था रखते थे। इस कारण ही आर्य समाज की अस्मिता को बनाए रखने के लिए आपने 1939 में मात्र 16 वर्ष की आयु में ही हैदराबाद के धर्म युद्ध में भाग लेते हुए सत्याग्रह किया तथा जेल गये।

 इनकी आर्य समाज के प्रति अगाध आस्था थी, इस कारण ये अपनी शिक्षा पूर्ण करने पर आर्य प्रतिनिधि सभा उतर प्रदेश के माध्यम से उपदेशक स्वरूप कार्य करने लगे। आप इतना ओजस्वी व्याख्यान देते थे कि कुछ ही समय में इनका नाम देश के दूरस्थ भागों में चला गया और इनके व्याख्यान के लिए इनकी देश के विभिन्न भागों से माँग होने लगी।

*हिन्दी रक्षा समिति*

पंजाब में सरदार प्रताप सिंह कैरो के नेतृत्व में कार्य कर रही कांग्रेस सरकार ने हिन्दी का विनाश करने की योजना बनाई। आर्य समाज ने पूरा यत्न हिन्दी को बचाने का किया किन्तु जब कुछ बात न बनी तो यहां हिन्दी रक्षा समिति ने सत्याग्रह आन्दोलन करने का निर्णय लिया तथा शीघ्र ही सत्याग्रह का शंखनाद 1958 ईस्वी में हो गया। इन्होंने भी इस समय अपनी आर्य समाज के प्रति निष्ठा व कर्तव्य दिखाते हुए सत्याग्रह में भाग लिया। इस आन्दोलन ने इनको आर्य समाज का सर्वमान्य नेता बना दिया।

*अखिल भारतीय आर्य उपदेशक सम्मेलन*

इस समय आर्य समाज के उपदेशकों की स्थिति कुछ अच्छी न थी। इनकी स्थिति को सुधारने के लिए इन्होंने अखिल भारतीय आर्य उपदेशक सम्मेलन स्थापित किया तथा लखनऊ तथा हैदराबाद में इसके दो सम्मेलन भी आयोजित किये।

 1962 तथा फिर 1967 में फिर दो बार आप स्वतन्त्र प्रत्याशी स्वरूप लोकसभा के लिए चुने गए। एक सांसद के रूप में आपने आर्य समाज के बहुत-से कार्य निकलवाये।

*विश्व हिन्दी सम्मेलन*

वर्ष 1975 में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन, जो नागपुर में सम्पन्न हुआ, में भी इन्होंने खूब कार्य किया तथा आर्य प्रतिनिधि सभा मंगलवारी नागपुर के सभागार में, सम्मेलन में पधारे आर्यों की एक सभा का आयोजन भी किया। इस सभा में (हिन्दी सम्मेलन में पंजाब के प्रतिनिधि स्वरूप भाग लेने के कारण) मैं भी उपस्थित था, आपके भाव प्रवाह व्याख्यान से जन जन भाव विभोर हो गया।


Wednesday, 28 December 2016

*29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

*29 दिसंबर*

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 29 दिसंबर वर्ष का 363 वाँ (लीप वर्ष में यह 364 वाँ) दिन है। साल में अभी और 2 दिन शेष हैं।

*29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1980 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।

1985 - श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

1996 - नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।

1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

2002 - पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।

2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।

2006 - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।

2008 - प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हो गया।

*29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1948 - सुधीश पचौरी - प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।

1942-  *राजेश खन्ना,* हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1917 -  *रामानन्द सागर*- प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता।

1844 -  *वोमेश चन्‍द्र बनर्जी*, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष

*29 दिसंबर को हुए निधन*

1927 - हकीम अजमल ख़ाँ, राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक

1967 - ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक

2008 - मंजीत बावा- प्रसिद्ध चित्रकार
📗📕📕📕📕📕📕
*राजेश खन्ना*

पूरा नाम::जतिन खन्ना

प्रसिद्ध नाम;;राजेश खन्ना

अन्य नाम::काका, RK

जन्म::29 दिसंबर, 1942

जन्म भूमि::अमृतसर, पंजाब

मृत्यु::18 जुलाई, 2012 (उम्र 70 वर्ष)

मृत्यु स्थान::मुम्बई, महाराष्ट्र

पति/पत्नीडिम्पल कपाड़िया

संतान::दो पुत्री- ट्विंकल और रिंकी

कर्म-क्षेत्र::सिनेमा

मुख्य फ़िल्में::कटी पतंग, आनन्द, आन मिलो सजना, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी, दो रास्ते, दुश्मन, बावर्ची आदि

पुरस्कार-उपाधि::तीन बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

प्रसिद्धि:: *हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार*

नागरिकता::भारतीय

अन्य जानकारी:: *प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, राजेश खन्ना के दामाद हैं।*




🔴🔴🔴🔴
 राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है।

अपने रूमानी अंदाज, स्वाभाविक अभिनय और कामयाब फ़िल्मों के लंबे सिलसिले के बल पर क़रीब डेढ़ दशक तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना के रूप में हिंदी सिनेमा को पहला ऐसा सुपरस्टार मिला जिसका जादू चाहने वालों के सिर चढ़कर बोलता था।

राजेश खन्ना फ़िल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ भी रहे। राजेश खन्ना ने लगभग 163 फ़िल्मों में अभिनय किया जिसमें 106 फ़िल्मों वे मुख्य नायक रहे।

 राजेश खन्ना को तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला और 14 बार नामांकित हुए।

*जन्म*

राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में जन्मे जतिन खन्ना बाद में फ़िल्मी दुनिया में राजेश खन्ना के नाम से मशहूर हुए। राजेश खन्ना ने वर्ष 1973 में खुद से उम्र में काफ़ी छोटी नवोदित अभिनेत्री डिम्पल कपाडि़या से विवाह किया और वे दो पुत्रियों ट्विंकल और रिंकी के माता-पिता बने। उनकी दोनों पुत्री अभिनेत्री हैं। हालांकि राजेश और डिम्पल का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और कुछ समय के बाद वे अलग हो गए। राजेश फ़िल्मों में व्यस्त रहे और डिम्पल ने भी अपने करियर को तरजीह देना शुरू किया। राजेश खन्ना की बड़ी पुत्री ट्विंकल खन्ना ने अभिनेता अक्षय कुमार से विवाह किया।

*फ़िल्मी ज़ीवन*

उनका अभिनय करियर शुरूआती नाकामियों के बाद इतनी तेजी से परवान चढ़ा कि उसकी मिसाल बहुत कम ही मिलती हैं। परिवार की मर्जी के ख़िलाफ़ अभिनय को बतौर करियर चुनने वाले राजेश खन्ना ने वर्ष 1966 में 24 बरस की उम्र में आखिरी खत फ़िल्म से सिनेमा जगत में कदम रखा था। बाद में राज, बहारों के सपने और औरत के रूप में उनकी कई फ़िल्में आई। मगर उन्हें बॉक्स आफिस पर कामयाबी नहीं मिल सकी।

*पहली सफल फ़िल्म*

वर्ष 1969 में आई फ़िल्म 'आराधना' ने राजेश खन्ना के करियर को उड़ान दी और देखते ही देखते वह युवा दिलों की धड़कन बन गए। फ़िल्म में शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई और वह हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बनकर प्रशसंकों के दिलोदिमाग पर छा गए। 'आराधना' ने राजेश खन्ना की क़िस्मत के दरवाज़े खोल दिए और उसके बाद उन्होंने अगले चार साल के दौरान लगातार 15 हिट फ़िल्में देकर समकालीन तथा अगली पीढ़ी के अभिनेताओं के लिए मील का पत्थर क़ायम किया। वर्ष 1970 में बनी फ़िल्म 'सच्चा झूठा' के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड दिया गया।[1]

*यादगार फ़िल्में*

वर्ष 1971 राजेश खन्ना के अभिनय करियर का सबसे यादगार साल रहा। उस वर्ष उन्होंने कटी पतंग, आनन्द, आन मिलो सजना, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी और अंदाज जैसी सुपरहिट फ़िल्में दीं। दो रास्ते, दुश्मन, बावर्ची, मेरे जीवन साथी, जोरू का ग़ुलाम, अनुराग, दाग, नमक हराम और हमशक्ल के रूप में हिट फ़िल्मों के जरिए उन्होंने बॉक्स आफिस को कई वर्षों तक गुलज़ार रखा। भावपूर्ण दृश्यों में राजेश खन्ना के सटीक अभिनय को आज भी याद किया जाता है।

*फ़िल्म आनन्द में अमिताभ और राजेश खन्ना*


*'आनन्द' फ़िल्म में उनके सशक्त अभिनय का एक उदाहरण का दर्जा हासिल है।* एक लाइलाज बीमारी से पीडि़त व्यक्ति के किरदार को राजेश खन्ना ने एक जिंदादिल इंसान के रूप जीकर कालजयी बना दिया। राजेश को आनन्द में यादगार अभिनय के लिये वर्ष 1971 में लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड दिया गया।

*बर्मन दा और किशोर दा के साथ जुगलबंदी*

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार आर. डी. बर्मन और प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता-निर्देशक, गायक किशोर कुमार के साथ राजेश खन्ना की जुगलबंदी ने अनेक हिंदी फ़िल्मों को सुपरहिट संगीत दिया। इन तीनों गहरे दोस्तों ने क़रीब 30 फ़िल्मों में एक साथ काम किया। किशोर कुमार के अनेक गाने राजेश खन्ना पर ही फ़िल्माए गए और किशोर के स्वर राजेश खन्ना से पहचाने जाने लगे।[1]

*दूसरी पारी*

क़रीब डेढ़ दशक तक प्रशंसकों के दिल पर राज करने वाले राजेश खन्ना के करियर में 80 के दशक के बाद उतार शुरू हो गया। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और वर्ष 1991 से 1996 के बीच नई दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी रहे। वर्ष 1994 में उन्होंने 'खुदाई' से अभिनय की दूसरी पारी शुरू की। उसके बाद उनकी 'आ अब लौट चलें' (1999), 'क्या दिल ने कहा' (2002), 'जाना' (2006) और हाल में रिलीज हुई 'वफा' के साथ उनका फ़िल्मी सफ़र समाप्त हुआ।

*रोचक तथ्य*

जिस तरह से आज टीवी के ज़रिये टैलेंट हंट किया जाता है, कुछ इसी तरह काम 1965 यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फ़िल्मफेयर ने किया था। वे नया हीरो खोज रहे थे। फ़ाइनल में दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, जिनमें एक राजेश खन्ना भी थे। अंत में राजेश खन्ना विजेता घोषित किए गए।1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फ़िल्में दीं। उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए। फ़िल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से 'काका' कहा जाता है। जब वे सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर थी- ऊपर आका और नीचे काका।29 दिसम्बर 1942 को जन्मे राजेश खन्ना स्कूल और कॉलेज जमाने से ही एक्टिंग की ओर आकर्षित हुए। उन्हें उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने गोद लिया था और बहुत ही लाड़-प्यार से उन्हें पाला गया।राजेश ने फ़िल्म में काम पाने के लिए निर्माताओं के दफ़्तर के चक्कर लगाए। संघर्ष के दिनों में वे इतनी महंगी कार में निर्माताओं के यहां जाते थे कि उस दौर के हीरो के पास भी वैसी कार नहीं थी।राजेश की पहली प्रदर्शित फ़िल्म का नाम ‘आखिरी खत’ था। 1969 में रिलीज हुई 'आराधना' और 'दो रास्ते' की सफलता के बाद राजेश खन्ना सीधे शिखर पर जा बैठे। उन्हें सुपरस्टार घोषित कर दिया गया और लोगों के बीच उन्हें अपार लोकप्रियता हासिल हुई।लड़कियों के बीच राजेश खन्ना बेहद लोकप्रिय हुए। लड़कियों ने उन्हें ख़ून से खत लिखे। उनकी फोटो से शादी कर ली। कुछ ने अपने हाथ या जांघ पर राजेश का नाम गुदवा लिया। कई लड़कियां उनका फोटो तकिये के नीचे रखकर सोती थीं।स्टुडियो या किसी निर्माता के दफ़्तर के बाहर राजेश खन्ना की सफेद रंग की कार रुकती थी तो लड़कियां उस कार को ही चूम लेती थीं। लिपिस्टिक के निशान से सफेद रंग की कार गुलाबी हो जाया करती थी।पाइल्स के ऑपरेशन के लिए एक बार राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अस्पताल में उनके इर्द-गिर्द के कमरे निर्माताओं ने बुक करा लिए ताकि मौका मिलते ही वे राजेश को अपनी फ़िल्मों की कहानी सुना सके।गुरुदत्त, मीना कुमारी और गीता बाली को राजेश खन्ना अपना आदर्श मानते थे।शादी के वक्त डिम्पल की उम्र राजेश से लगभग आधी थी। राजेश-डिम्पल की शादी की एक छोटी-सी फ़िल्म उस समय देश भर के थिएटर्स में फ़िल्म शुरू होने के पहले दिखाई गई थी।राजीव गांधी के कहने पर राजेश राजनीति में आए। कांग्रेस (ई) की तरफ से कुछ चुनाव भी उन्होंने लड़े। जीते भी और हारे भी। लालकृष्ण आडवाणी को उन्होंने चुनाव में कड़ी टक्कर दी और शत्रुघ्न सिन्हा को हराया भी।राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल का एक ही दिन जन्मदिन आता है, 29 दिसंबर। काका का कहना है कि वे अपनी ज़िंदगी से बेहद खुश हैं। दोबारा मौका मिला तो वे फिर राजेश खन्ना बनना चाहेंगे और वही ग़लतियां दोहराएंगे

LATEST POST

Live Virtual Classroom STD: 9 to 12 Home Learning date:04/08/2020

Welcome to the Virtual Class Standard: 9 to 12 under the Home Learning Program by Samagra Shiksha. Date: 04/08/2020  ◆Standard: 9  ...